{"_id":"67e597fe02168442870363d3","slug":"video-former-union-minister-of-state-accuses-the-state-government-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर मढ़े आरोप, बोले- आंकड़ों की बाजीगरी कर रहे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर मढ़े आरोप, बोले- आंकड़ों की बाजीगरी कर रहे मुख्यमंत्री
कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि योगी सरकार के कुशासन के आठ साल पूरे हो गए हैं। आकड़ों की बाजीगरी कर मुख्यमंत्री सच को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर प्रदेश में व्याप्त अराजकता, कुशासन, जंगलराज उनके हर झूठ को बेनकाब कर रहा है।
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में गुरुवार को पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले आठ सालों में परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं। कई ऐसी परीक्षाएं हुई है जिनके परिणाम आज तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है। पिछले कई सालों से यह सरकार नई शिक्षक भर्ती भी नहीं कर पाई है। सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देना ही नहीं चाहती है।
कहा कि इंसान तो इंसान इनकी सरकार प्रभु श्रीराम से बेईमानी करने से नहीं चूकी। रामपथ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। संंभल का मामला हो या कुशीनगर में बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए मस्जिद को गिरा देने का मामला रहा हो या फिर मथुरा में विवाद पैदा करने का मामला रहा हो, सरकारवोट की राजनीति करना चाहती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।