{"_id":"68f1f00fdcabceb0310af83a","slug":"video-nahan-pensioners-stage-protest-rally-demanding-da-arrears-and-pending-dues-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: डीए, एरियर और बकाया देय राशि की मांग के लिए पेंशनरों ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: डीए, एरियर और बकाया देय राशि की मांग के लिए पेंशनरों ने निकाली रोष रैली
हिमाचल पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला सिरमाैर के बैनर तले शुक्रवार को मुख्यालय नाहन में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के पेंशनरों ने रोष रैली निकाली। रोष रैली हिंदू आश्रम नाहन से शुरू हुई, जो चौगान, नया बाजार, लाइब्रेरी होते हुए डीसी कार्यालय पहुंची। यहां पर पेंशनरों ने उनकी अनदेखी पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कमेटी के संयोजक ओएल चौहान ने कहा कि पेंशनरों का लाखों रुपये सरकार के पास लंबित है। इसमें जनवरी 2016 से पेंशनरों को ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट नहीं दिया गया है। महंगाई भत्ते का 60 महीने का एरियर बकाया है। इसके अलावा जुलाई 2023 से जुलाई 2025 तक के 16 प्रतिशत महंगाई भत्ते की पांच किस्तें भी जारी नहीं की गई हैं। इसके कारण पेंशनरों को औसतन हर महीने पांच हजार से 15 हजार रुपये प्रति माह का आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को कर्मचारी चलाते हैं, उन्हीं पूर्व कर्मचारियों की सरकार अनदेखी कर रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर पेंशनरों ने सरकार पर गंभीर आरोप भी जड़े। प्रदर्शन के बाद पेंशनरों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।