{"_id":"69b3e4166659eaee370f23aa","slug":"video-pending-ndps-cases-from-the-years-2022-2023-and-2024-must-be-concluded-within-two-months-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: एनडीपीएस के वर्ष 2022, 23 व 24 के लंबित मामलों को दो महीने में किया जाए पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: एनडीपीएस के वर्ष 2022, 23 व 24 के लंबित मामलों को दो महीने में किया जाए पूरा
पुलिस सभागार नाहन में एसपी एनएस नेगी की अध्यक्षता में मासिक क्राइम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खासकर एनडीपीएस मामलों को लेकर समीक्षा की गई। लंबित मामलों पर एसपी ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने बताया कि बैठक में जिला में फैल रहे नशे पर लगाम लगाने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार पुलिस टीमें जिलाभर में नशा तस्करों को पकड़ भी रही हैं, लेकिन इस दिशा में पुराने मामलों को भी समय पर निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जिला में एनडीपीएस के वर्ष 2022, 2033 व 2024 के लंबित मामलों को दो महीने में निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में ढ़ील नहीं बरती जाए। इसके अलावा बैठक में अधिकारियों को एनडीपीएस के मामलों में बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक खंगालने के साथ-साथ फाइनेशियल्र जांच करने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि इस दिशा में जांच कर पुलिस कईं बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। नशा तस्करी रोकने के लिए यह कारगर साबित हो रही है। बैठक में लगातार बढ़ रहे यातायात व हादसों पर भी चर्चा की गई है। इसमें भी एसपी ने अधिकारियों को उचित निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने ड्रंग एडं ड्राइव के मामलों पर नकेल कसने को लेकर भी निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।