{"_id":"6a77196df438e9c90d0f2624","slug":"video-sirmaur-abvp-launched-signature-campaign-against-fee-increase-in-sanskrit-college-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: एबीवीपी ने संस्कृत कॉलेज में फीस वृद्धि के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: एबीवीपी ने संस्कृत कॉलेज में फीस वृद्धि के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
नाहन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई की ओर से शनिवार को महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों के बारे में जागरूक किया गया। इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में की गई 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि, डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 15 से 18 प्रतिशत और चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 12 से 18 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। लगातार बढ़ रही फीस विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। इस मौके पर इकाई मंत्री रुद्र शर्मा, इकाई सोशल मीडिया प्रमुख शिवम शर्मा समेत इकाई के अन्य कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।