{"_id":"699c270958e1aaebf60f8f50","slug":"video-sirmour-exhibition-organised-under-national-invention-campaign-in-bankala-school-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: बनकला स्कूली में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: बनकला स्कूली में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत लगी प्रदर्शनी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में सोमवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक भव्य विज्ञान और गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति तंवर ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विशेष रूप से शिरकत की और बच्चों के नवाचारों की सराहना की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने माइक्रोस्कोप, गियर बॉक्स विद क्लच, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, सोलर सिस्टम, ड्रम ब्रेक और होलोग्राम जैसे जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को मॉडलों के माध्यम से जीवंत किया। साथ ही, गणितीय सूत्रों को सरल ढंग से समझाने वाले आकर्षक चार्ट्स भी प्रदर्शित किए गए। प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देते हुए होलोग्राम मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के इस प्रयास को सफल बनाने में विज्ञान और गणित संकाय के शिक्षकों गौरव सैनी (नॉन-मेडिकल), रेनू बाला (टीजीटी मेडिकल), अमित शर्मा (प्रवक्ता रसायन विज्ञान) और नवनीत वर्मा (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान) ने मार्गदर्शन प्रदान किया। कक्षा नवमी की छात्राएं साक्षी, वंशिका, नितिका और उनकी टीम ने प्रदर्शनी के सफल संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई। प्रधानाचार्या प्रीति तंवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उनमें कुछ नया सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है। अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखकर खुशी जाहिर की और विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।