Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Chaitra Navratri fair will start from March 30 devotees will be able to visit the temple 24 hours a day
{"_id":"67e3fce0427966ebcf00b3ba","slug":"video-chaitra-navratri-fair-will-start-from-march-30-devotees-will-be-able-to-visit-the-temple-24-hours-a-day-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चैत्र नवरात्र मेले 30 मार्च से, मंदिर में 24 घंटे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चैत्र नवरात्र मेले 30 मार्च से, मंदिर में 24 घंटे दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले 30 मार्च से 6अप्रैल तक होंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर चौबीस घंटे खुला रहेगा। ये जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दी। बाबा श्री माईदास सदन में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि चैत्र नवरात्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मीटिंग के दौरान पंचायत प्रधानों को गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों और होटल मालिक के ₹500 चालान करने के दिशा निर्देश एसडीएम ने दिए। एसडीएम अंब सचिन शर्मा इन मेलों में मेला अधिकारी और डीएसपी अंब वसुधा सूद पुलिस मेला अधिकारी रहेंगे। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में चार सौ पुलिस होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। इसके चैत्र नवरात्रों में मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा जाएगा। इस मौके पर कार्यकारी मंदिर अधिकारी अरुण संख्यान, मंदिर सुरक्षा अधिकारी रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।