{"_id":"66ae0adc52186354c90dbbff","slug":"video-independence-day-celebrations-will-be-held-with-grandeur-and-new-enthusiasm-in-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में भव्यता और नए जोश के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में भव्यता और नए जोश के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
इस साल ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह को अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर हैं। जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें परेड, झांकियां, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उपायुक्त जतिन लाल ने आज संबंधित विभागों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यातिथि एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बारिश की स्थिति में टाऊन हॉल में समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।