{"_id":"66adbc21665dcb6350089ccb","slug":"video-saral-bval-mamal-ma-bugdha-kararavaii-esaesapa-na-isapakatara-samata-tana-palsakaramaya-ka-kaya-nalbta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरौली बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई, एसएसपी ने इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरौली बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई, एसएसपी ने इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा शिवनगर में युवती को ले जाने के आरोपी युवक का घर फूंकने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने लापरवाही बरतने पर सिरौली थाना प्रभारी लव सिरोही, हलका दरोगा सत्यवीर सिंह और बीट आरक्षी को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि गांव निवासी युवती को दूसरे समुदाय का युवक सद्दाम बहला-फुसलाकर ले गया था। एक अगस्त को उन्हें खोज लिया गया। युवती की सहमति पर उसे परिवार को सौंप दिया गया और युवक सद्दाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। लड़की पक्ष ने लिखित में कोई कार्रवाई न करने का वादा किया था। इसके बावजूद शुक्रवार रात करीब 11 बजे शरारतीतत्वों ने युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।