Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Shiv devotees covered a distance of about 700 kilometers from Gau Mukh and reached the village carrying Kanwad
{"_id":"66ab52e588a7f6d65a02dfae","slug":"video-shiv-devotees-covered-a-distance-of-about-700-kilometers-from-gau-mukh-and-reached-the-village-carrying-kanwad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिव भक्त गौ मुख से लगभग 700 किलोमीटर का रास्ता तय कर कांवड़ उठाकर गांव पहुंचे, गांव के लोगों ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिव भक्त गौ मुख से लगभग 700 किलोमीटर का रास्ता तय कर कांवड़ उठाकर गांव पहुंचे, गांव के लोगों ने किया भव्य स्वागत
सावन मास शुरू होते ही शिव भक्तों की कावड़ लेकर आते अक्सर देखा जाता है। कई कई सौ किलोमीटर की यात्रा करके शिव भक्त गंगाजल लाकर अपने अपने गांव के मंदिर में शिव जी की पिंडी पर जलाभिषेक करते हैं। हरोली विधानसभा से भी सैकड़ों की तादाद में शिव भगत हरिद्वार और गोमुख से गंगा जल लेकर अपने-अपने गांव के मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। गांव बाथू, बट्ट खुर्द, बाथड़ी, टाहलीवाल से हर वर्ष की तरह इस बार भी शिव भक्त वीरवार दोपहर को गौ मुख से लगभग 700 किलोमीटर का रास्ता कांवड़ उठाकर पैदल चलकर अपने अपने गांव पहुंचे। बाथू गांव के शिव भक्त अजय और मनीष ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा 11 जुलाई को गोमुख से शुरू की और 21 दिन पैदल चलकर 1 अगस्त दिन वीरवार दोपहर अपने गांव पहुंचे गांव वासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी उत्तरप्रदेश, में कावड़ियों को विषेष सुविधा दी गई है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कावड़ियों के आने जाने वाले रास्ते पर सफाई और खाने की व्यवस्था बेहतर थी। जिसके लिय उन्होंने योगी सरकार का धन्यवाद भी किया। शिव भक्तों के द्वारा लाए गए गंगाजल से शुक्रवार सुबह शिव मंदिरों में पिंडी अभिषेक कराया जाएगा तदुपरांत दोपहर को मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा करने वाले शिव भक्तों में अनिल राणा, जीवन, सनी, मोहित, अजय राणा, गिन्नी, नंदकिशोर, रवि ,नरेश आदित्य, राजकुमार, मुनीश, जीत राम , जीता, गुरवचन, मोहित, रामदयाल, वंश, सुरजीत, अनिकेत, सचिन, साहिल, नितिन, गोरू, साहिल, राजन, अनमोल, नवनीत, मंजीत, हर्ष, नीरज, योगेश, प्रिंस, राहुल, प्यूश, हनी, रमन, करण, रामदयाल, आभिषेक, रोहित, दिनेश, बाला, गोविंदा, शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।