{"_id":"69e88f26ad6c37f02b07fa76","slug":"video-una-bjp-stages-protest-over-womens-reservation-bill-accuses-congress-of-ignoring-womens-rights-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:34 PM IST
Link Copied
संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के मुद्दे ने देशभर में राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा जहां इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस पर इसे रोकने का आरोप लगाते हुए देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए जनता के बीच इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। बुधवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी द्वारा निकाली गई आक्रोश रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने महिला आरक्षण बिल पारित न होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश की महिलाएं लोकसभा और विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त करें। सत्ती ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और केंद्र सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएं और कांग्रेस की नीतियों का विरोध करें। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आवाज बुलंद की और इसे जल्द लागू करने की मांग की। भाजपा ने ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो पार्टी भविष्य में और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।