Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Students protest against drug abuse in Baduhi, Government Higher Secondary School organises awareness rally
{"_id":"69980545665bf3cb980663f6","slug":"video-una-students-protest-against-drug-abuse-in-baduhi-government-higher-secondary-school-organises-awareness-rally-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बडूही में नशे के खिलाफ विद्यार्थियों की हुंकार, राजकीय उच्च विद्यालय ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बडूही में नशे के खिलाफ विद्यार्थियों की हुंकार, राजकीय उच्च विद्यालय ने निकाली जागरूकता रैली
उपमंडल बंगाणा के तहत राजकीय उच्च विद्यालय बडूही द्वारा नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ एक सशक्त और तीखी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना तथा समाज को इस बुराई के खिलाफ एकजुट करना रहा। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बडूही बाजार तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर,नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो,युवा शक्ति देश की ताकत, नशा मुक्त हो हर एक युवक,नशा है बर्बादी की जड़” जैसे प्रभावशाली स्लोगन लिखे हुए थे। पूरे मार्ग में छात्रों ने जोरदार नारेबाजी कर वातावरण को जागरूकता के संदेश से भर दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। हाल के वर्षों में नशे की समस्या जिस प्रकार से युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है, वह चिंताजनक है। ऐसे में स्कूल स्तर से ही इस विषय पर खुलकर आवाज उठाना समय की मांग है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक संजय धीमान ने इस अवसर पर कहा कि नशा समाज के लिए दीमक के समान है, जो धीरे-धीरे पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। रैली में विद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और पूरे आयोजन का मार्गदर्शन किया। बाजार में पहुंचकर छात्रों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया तथा समाज से इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।