{"_id":"660515a5ae51b937980536b0","slug":"video-wild-animals-destroy-wheat-crop-in-kharyala-panchayat-of-bangaan-farmers-worried","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बंगाणा की खरयाला पंचायत में जंगली जानवरों ने तबाह की गेहूं की फसल, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बंगाणा की खरयाला पंचायत में जंगली जानवरों ने तबाह की गेहूं की फसल, किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Mar 2024 02:09 PM IST
Link Copied
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र का अधिकतर हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है। यहां पर फसलों के लिए पानी का कोई प्रावधान नहीं है। अगर आसमानी बारिश समय-समय पर होती रहे तो अच्छी पैदावार हो जाती है। यदि बारिश समय पर न हो तो किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। वहीं खरयाला में लाल शाह, बही बडोआ दुगियार, भलखूं सहित अन्य गांवों में जंगली सूअरों सहित नील गायों के झुंड गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसान दिन रात ठीकरी पहरा देने को मजबूर है। किसानों में विनोद शर्मा,पवन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,रोशन लाल शर्मा, शंकर दास, बल्ली राम, नवीन शर्मा, मींका ठाकुर, विशाल राणा,माडू राम, बलवीर सिंह सहित अन्य किसानों का कहना है कि रात को नील गायों के झुंड गेहूं की फ़सल को बर्बाद कर रहे हैं। दिन को बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।