{"_id":"6a75d42cd998310c0f0c9935","slug":"video-bjp-accuses-aap-mla-mehraj-malik-of-bias-regarding-cdf-beneficiaries-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Doda: सीडीएफ लाभार्थियों को लेकर भाजपा ने आप विधायक मेहराज मलिक पर लगाए पक्षपात के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doda: सीडीएफ लाभार्थियों को लेकर भाजपा ने आप विधायक मेहराज मलिक पर लगाए पक्षपात के आरोप
Nikita Gupta
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:18 PM IST
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में विधायक क्षेत्र विकास निधि (सी डी एफ ) के लाभार्थियों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भाजपा के जिला महासचिव राकेश शर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप ) के डोडा पूर्व-52 से विधायक मेहराज मलिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीडीएफ आवंटन से संबंधित प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 108 लाभार्थियों में से केवल तीन ही हिंदू समुदाय से हैं।
मीडिया से बातचीत में राकेश शर्मा ने दावा किया कि यह आंकड़े विधायक मेहराज मलिक के स्वयं को धर्मनिरपेक्ष नेता बताने के दावों के विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीडीएफ के लाभार्थियों के चयन में सांप्रदायिक आधार पर भेदभाव किया गया है।
भाजपा नेता ने भद्रवाह के जाई में आरिफ की मौत की घटना को लेकर विधायक मेहराज मलिक की हालिया टिप्पणियों की भी आलोचना की। शर्मा का आरोप है कि विधायक ने अपने बयानों के माध्यम से पुलिस, सुरक्षा बलों और समाज को धार्मिक आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी और अब मीडिया के समक्ष भी वही आरोप दोहराए हैं।
राकेश शर्मा ने कहा कि समाज में विभाजनकारी राजनीति से बचना चाहिए तथा जनप्रतिनिधियों को सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।