{"_id":"6a50ba9882be85254b01cfc9","slug":"video-amara-ujal-savatha-bjal-upabhakatao-na-uthaii-samasayae-dajatal-shakayata-paranael-ka-parabhava-bnana-para-jara-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: बिजली उपभोक्ताओं ने उठाईं समस्याएं, डिजिटल शिकायत प्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: बिजली उपभोक्ताओं ने उठाईं समस्याएं, डिजिटल शिकायत प्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर
अमर उजाला कार्यालय में अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें बिजली के लोड बढ़ने को लेकर लेकर उपभोक्ताओं ने मुख्य अभियंता विनोद आर्या के सामने अपनी समस्याएं रखी। अधिकारी ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता '1912' हेल्पलाइन या ऐप के जरिए शिकायतें दर्ज कराएं, जिससे समय और तारीख का रिकॉर्ड रहे और मॉनिटरिंग आसान हो। इसके अलावा, एलएमबी-10 उपभोक्ताओं की बिलिंग समस्याओं के लिए विशेष ईमेल आईडी भी जारी की गई है, जहां पेंशनभोगी और कर्मचारी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड बढ़ाए जाने को लेकर विभाग में मंथन जारी है। संवाद में चर्चा कि गई कि यदि किसी उपभोक्ता का लोड बढ़ गया है, लेकिन उसका वास्तविक उपभोग कम है, तो वह प्रार्थना पत्र देकर उसे ठीक करवा सकता है। इसके साथ ही बिजली चोरी और विभाग के राजस्व पर भी चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।