{"_id":"697f2a8b998965715b006d11","slug":"video-edaaaraema-na-kaya-ayathhaya-kata-satashana-ka-narakashhanae-gathaga-oura-avayavasathao-para-jataii-narajaga-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) नीलिमा सिंह ने रविवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में कई जगहों पर गंदगी और अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई और स्टेशन अधीक्षक पीआर मीणा को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
एडीआरएम ने सबसे पहले लोको कक्ष का जायजा लिया, इसके बाद प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालय, शौचालय तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक के सामने गंदगी देखकर उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि यदि मुख्य प्लेटफॉर्म की स्थिति ऐसी है तो अन्य प्लेटफॉर्मों और सुविधाओं की हालत कैसी होगी। इसके बाद जब उन्होंने अन्य प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण किया तो वहां भी कई खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सामने अवध कॉलोनी की ओर स्थित टूटी हुई दीवार को देखकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि दीवार टूटने का कारण क्या है और इसकी मरम्मत अब तक क्यों नहीं कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि इस रास्ते से अराजक तत्वों का आना-जाना भी बना रहता है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और मरम्मत कार्य जल्द कराए जाने की आवश्यकता है।
एडीआरएम नीलिमा सिंह ने कहा कि निरीक्षण की सूचना पहले से होने के बावजूद स्टेशन पर साफ-सफाई और रखरखाव में लापरवाही गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का महत्व राम मंदिर के कारण और भी बढ़ गया है तथा यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों, शौचालयों और प्रवेश-निकास मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा से जुड़ी खामियों को तुरंत दूर किया जाए। साथ ही टूटी दीवार की मरम्मत और स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाने के भी आदेश दिए गए।
निरीक्षण के समय रेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। एडीआरएम ने सभी से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और स्टेशन को स्वच्छ, सुरक्षित व यात्री-अनुकूल बनाए रखने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।