{"_id":"6a4cc77de1acf72d49005f3e","slug":"video-ekataya-thakashhata-samaraha-ma-matara-aashashha-patal-na-kaya-sabthhata-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू दीक्षांत समारोह में मंत्री आशीष पटेल ने किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू दीक्षांत समारोह में मंत्री आशीष पटेल ने किया संबोधित
राजधानी लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की।
इस मौके पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री अशीष पटेल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा वह उपकरण है जो स्वावलंबी बनाती है। विवि से ही समाज उत्थान की दीप जलाया जाता है। यूपी को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाना है। उच्च शिक्षा को आनंदीबेन पटेल द्वारा शिखर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम द्वारा रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एकेटीयू के शिक्षक 2910 शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। नैक में ए प्लस पाना उल्लेखनीय है। कॉलेज भी इस दिशा में काफी आगे बढ़े हैं। एआई का प्रयोग तेजी से बढ़ा है। साथ ही दुरुपयोग भी हो हो रहा है। एजेंटिंक एआई भी काफी महत्वपूर्ण है।
मंत्री ने आगे कहा कि एकेटीयू एआई में पढ़ाई करा रहा है। प्रदेश सरकार और एकेटीयू द्वारा स्टार्टअप के लिए काफी अच्छा काम किया जा रहा है। नई स्टार्टअप नीति आई है, यह काफी उपयोगी होगी। आपसे अपेक्षा स्टार्टअप को प्रयोग में लाए और इसमें भी आगे बढ़े। तीनों तकनीकी यूनिवर्सिटी नैक एक्रीडिटेड हैं। राज्यपाल ने समाज से भी यूनिवर्सिटी को जोड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।