{"_id":"68d7b5a0f9fa71cbd900a549","slug":"video-lkhanauu-ma-aathha-rata-eka-47-lkara-kalna-ma-ghama-raha-tha-yavaka-taraca-jalkara-ghara-ma-jhakata-samana-aaii-ya-hakakata-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आधी रात एके-47 लेकर कालोनी में घूम रहे थे युवक, टॉर्च जलाकर घरों में झांकते; सामने आई ये हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आधी रात एके-47 लेकर कालोनी में घूम रहे थे युवक, टॉर्च जलाकर घरों में झांकते; सामने आई ये हकीकत
राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि तीन युवक एक कॉलोनी में घूम रहे है। इसमें एक के हाथ में AK-47 और दूसरे के हाथ में पिस्टल है। वह कालोनी में घूम रहे हैं।
घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित रिफा कालोनी की है। ये सभी युवक वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई। जानकारी करने पर पता चला कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक कन्नौज पुलिस के सिपाही हैं। वह किसी काम से सादे कपड़ों में यहां आए थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात कालोनी में घूम रहे युवक खिड़की और दरवाजों पर टॉर्च जलाकर घरों के भीतर झांक रहे थे। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि कन्नौज पुलिस की टीम आई थी। पुलिसकर्मी के कंधे पर एके-47 थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।