{"_id":"6885d1ded46de8e1ff000dab","slug":"video-lkhanauu-ma-karakata-khalta-samaya-tarasafaramara-sa-capakakara-bcaca-ka-mata-2025-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में क्रिकेट खेलते समय ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में क्रिकेट खेलते समय ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेलने के दौरान सात वर्षीय फहद ट्रांसफार्मर में आ रहे करंट में चिपक गया। उसे आनन फानन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से घरवाले बिलख उठे।
घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र के विधानसभा उपकेंद्र के तहत आने वाले फूलबाग शंकरपुरी कॉलोनी की है। यहां सुबह कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी समय गेंद ट्रांसफार्मर के पास चली गई। गेंद उठाते समय फहद ट्रांसफार्मर से छू गया। करंट लगने से झुलसकर वहीं गिर गया।
साथियों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास और घर के लोग भागकर पहुंचे। बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बच सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की जाली खुली होने से यह घटना हुई है। कई बार लाइनमैन से इसकी शिकायत की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही ने आज एक बच्चे की जान ले ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।