{"_id":"6999c3968551d207660329a0","slug":"video-lkhanauu-ma-ramajana-hal-ka-lkara-maugdhayava-thana-ma-pasa-kamata-ka-bthaka-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में रमजान-होली को लेकर मड़ियांव थाने में पीस कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में रमजान-होली को लेकर मड़ियांव थाने में पीस कमेटी की बैठक
लखनऊ में रमजान और होली के मद्देनजर नॉर्थ जोन के अंतर्गत आने वाले थानों की संयुक्त पीस कमेटी की बैठक शनिवार को मड़ियांव थाने में आयोजित की गई। बैठक डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
डीसीपी नॉर्थ ने सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि दोनों पर्वों को प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान ओम प्रकाश लोधी ने पिछले वर्ष दूसरे समुदाय के युवक द्वारा होलिका दहन से जुड़े मुद्दे को उठाया। इस पर डीसीपी नॉर्थ ने आश्वस्त किया कि संवेदनशील स्थानों पर पहले से पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
इटौंजा से आए एक व्यक्ति ने क्षेत्र में देर रात तक खुलने वाली देशी शराब की दुकानों का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। डीसीपी नॉर्थ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल, एसीपी अलीगंज शशि कुमार मिश्रा, एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह सहित जोन के 11 थानों के प्रभारी निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।