{"_id":"6a217428774a87b9f4096f8e","slug":"video-video-agava-kara-lugdhakaya-ka-thasara-parathasha-ma-bcana-val-atararajayaya-garaha-ka-khalsa-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अगवा कर लड़कियों को दूसरे प्रदेशों में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अगवा कर लड़कियों को दूसरे प्रदेशों में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
गिरोह की सरगना समेत पांच लोगों को पुलिस में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले ही हीरो के चंगुल से दो पुरुषों को बरामद कर चुकी है। गौरा पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज इलाके की एक महिला ने 12 मई को मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
महिला ने बताया था कि उनकी बेटी की मृत्यु के बाद उनकी 16 वर्षीय और 12 वर्षीय दो नातिनें उनके साथ रह रही थीं। आरोप है कि रायबरेली से आई एक 16 वर्षीय किशोरी दोनों नाबालिग लड़कियों को बिना बताए अपने साथ लेकर चली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि रायबरेली निवासी प्रिया पटेल ने नाबालिग लड़कियों को अगवा कराया और उन्हें बेचने के उद्देश्य से कार से राजस्थान ले जाया गया और राजस्थान पहुंची मोहल्लागंज पुलिस ने अपहरण की गई दो नाबालिक लड़कियों को बरामद कर लिया था।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इससे पहले भी दो अन्य नाबालिग लड़कियों का रायबरेली से अपहरण कर सौदा कर चुकी हैं। पुलिस ने गिरोह की सरगना प्रिया व इसके वो में साबिर दो नाबालिक लड़कियों को गिरफ्तार किया था, विरोध में शमिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही थी।
बुधवार को रायबरेली से पुलिस ने गिरोह की सरगना प्रिया पटेल,अनुराग यादव निवासी कोडरस बिजुर थाना मिल एरिया, रायबरेली, मोहम्मद अख्तर निवासी कोरिहर सताव गुरुबक्शगंज, रायबरेली व दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। लड़कियों को अगवा करने में इस्तेमाल होने वाली कार को बरामद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।