{"_id":"69f190a9312e527b4b095e63","slug":"video-video-bbeya-ma-chhatara-ka-mata-ka-btha-aakarasha-masa-ka-khana-para-utha-saval-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीबीएयू में छात्रा की मौत के बाद आक्रोश, मेस के खाने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीबीएयू में छात्रा की मौत के बाद आक्रोश, मेस के खाने पर उठे सवाल
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में छात्रा अनामिका सिंह की फूड पॉइजनिंग से मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। आईबीएस (IBS) प्रथम वर्ष की छात्रा अनामिका, जो यशोधरा हॉस्टल में रहती थी, की 'फूड पॉइजनिंग' के कारण मौत हो गई। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल की मेस में बेहद घटिया और कीड़े वाला खाना परोसा जा रहा है, जिससे छात्रा की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना से नाराज छात्र संगठन एसएफआई और अन्य छात्र कल रात से ही विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र छात्रा को न्याय देने, मेस कॉन्ट्रैक्टर का लाइसेंस रद्द करने और हॉस्टल वार्डन व डीएसडब्ल्यू (DSW) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि बुनियादी सुविधाएं जैसे शुद्ध खाना और पानी मिलना उनका अधिकार है, जिसमें प्रशासन विफल रहा है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।