{"_id":"69ae85b7ea5db0deba0ac890","slug":"video-video-bra-kausal-canava-lkhanauu-bra-esasaeshana-parasara-ma-thakha-canava-raga-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बार काउंसिल चुनाव: लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में दिखा चुनावी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बार काउंसिल चुनाव: लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में दिखा चुनावी रंग
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव को लेकर राजधानी लखनऊ में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के पास स्थित लखनऊ बार एसोसिएशन का पूरा परिसर चुनावी रंग में रंगा नजर आया। प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं से संपर्क साधने और समर्थन जुटाने में व्यस्त दिखाई दिए।
दिन भर परिसर में अलग-अलग प्रत्याशियों की ओर से समर्थकों के लिए भंडारे और चाय-पानी की व्यवस्था की गई। कोई अधिवक्ताओं को भोजन करा रहा था तो कोई चाय पिलाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटा था। अधिवक्ताओं के चेंबरों और गलियारों में भी चुनावी चर्चाएं पूरे दिन होती रहीं।
सदस्य पद के लिए मैदान में उतरे कई प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के बीच अपनी बात रखते हुए पेशे से जुड़ी समस्याओं और अपनी प्राथमिकताओं को भी साझा किया। प्रत्याशियों का कहना था कि चुने जाने के बाद वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।
इस दौरान युवा अधिवक्ताओं ने भी अपनी अपेक्षाएं खुलकर सामने रखीं। उनका कहना था कि बार काउंसिल को अधिवक्ताओं के कल्याण, प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा और पेशे से जुड़ी सुविधाओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर सोमवार को लखनऊ बार एसोसिएशन का परिसर चुनावी हलचल से गुलजार रहा और हर तरफ आगामी मतदान को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।