{"_id":"6a76e9a4575d5a0248064b68","slug":"video-video-bragatha-nahara-palya-ka-naca-mal-ajaniata-yavaka-ka-shava-shanakhata-ma-jata-palsa-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बरगदी नहर पुलिया के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरगदी नहर पुलिया के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बरगदी नहर पुलिया के पास नहर के पानी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव पानी में औंधे मुंह पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया।
इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में पुलिया पर बैठा होगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पीछे की ओर नहर के पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।