{"_id":"6a76e997f96940def00dd0d6","slug":"video-video-davaidara-para-paugdha-ka-bugdha-dal-tatakara-saugdhaka-para-gara-bika-savara-bl-bl-bca-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डिवाइडर पर पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सड़क पर गिरी, बाइक सवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डिवाइडर पर पेड़ की बड़ी डाल टूटकर सड़क पर गिरी, बाइक सवार बाल-बाल बचा
लखनऊ के जानकीपुरम में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। सहारा स्टेट से पहाड़पुर तिराहा होते हुए कुर्सी रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर बेस्ट ऑटो सर्विस के सामने डिवाइडर पर लगे पेड़ की बड़ी डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार डाल की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
डाल गिरने से पास में लगा विद्युत पोल भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे पोल काफी झुक गया और हादसे का खतरा बढ़ गया। सड़क के एक हिस्से पर पेड़ की डाल गिरने से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पार्षद कार्यालय और विद्युत विभाग को दी।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि डिवाइडर पर लगे कई पेड़ पुराने हो चुके हैं। उनकी सूखी और कमजोर डालें कभी भी टूटकर सड़क पर गिर सकती हैं। लोगों ने पुराने और कमजोर पेड़ों की जांच कराने के साथ खतरनाक डालों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।