{"_id":"6981a1186c160f900507d2c2","slug":"video-video-esadaema-va-lkhapal-para-bnara-faugdhana-ka-aarapa-thana-para-shakayata-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एसडीएम व लेखपाल पर बैनर फाड़ने का आरोप, थाने पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एसडीएम व लेखपाल पर बैनर फाड़ने का आरोप, थाने पर शिकायत
राजस्व , पुलिस , जल निगम, विद्युत ,ग्राम विकास , पीडब्ल्यूडी समेत सम्बन्धित मांगों को लेकर बीते पंद्रह दिनों से तहसील परिसर में धरने पर बैठीं भदेसर मऊ ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी व उनके पति संतोष कुमार से एसडीएम मलिहाबाद की सोमवार को तीखी नोक झोंक हुई। ग्राम प्रधान ने एसडीएम व लेखपाल के खिलाफ़ बैनर एवं अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मलिहाबाद थाने पर शिकायत की है।
उनका आरोप है कि सोमवार सुबह 11:30 बजे एसडीम वह हल्का लेखपाल ने धरना स्थल पर लगे पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित बैनर को फाड़ दिया । इसके बाद दोनों लोगों ने धरना स्थल से भगाने की कोशिश करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
प्रधान ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र व मौखिक रूप से गांव के रुके हुए विकास कार्यों को करने के लिए एसडीएम, तहसील दिवस व संबंधित विभागों को अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जब तक समाधान नहीं होगा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस संबंध में एसडीएम से जानकारी लेने के काल की गई लेकिन उनका सीयूजी नंबर आउट ऑफ कवरेज रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।