{"_id":"6a76e99e3287ce1c9909d2b9","slug":"video-video-gadab-samathhana-thavasa-ma-shamashana-ka-jamana-para-kabja-ka-shakayata-pamaisha-oura-gharabtha-ka-maga-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गुडंबा समाधान दिवस में श्मशान की जमीन पर कब्जे की शिकायत, पैमाइश और घेराबंदी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गुडंबा समाधान दिवस में श्मशान की जमीन पर कब्जे की शिकायत, पैमाइश और घेराबंदी की मांग
लखनऊ के गुडंबा थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जमीन से जुड़े कई मामले पहुंचे। पैगरामऊ निवासी रामस्वरूप ने श्मशान की जमीन पर कब्जे की आशंका जताते हुए शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी भूमि से सटी श्मशान की जमीन सरकारी बंजर भूमि है। उन्होंने जमीन की पैमाइश कराकर मेड़ बनवाने और घेराबंदी कराने की मांग की, ताकि उस पर कब्जा न हो सके।
वहीं, बेहटा निवासी पीर मोहम्मद ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम दर्ज प्लॉट पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान कुछ लोग आपत्ति जताकर जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर विवाद का समाधान कराने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के शकील ने दसौली गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की। इस मामले में लेखपाल सरोज कुमार ने उन्हें बुलाया, लेकिन शकील ने जरूरी काम में व्यस्त होने की बात कहते हुए आने में असमर्थता जताई। समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।