{"_id":"6a071d01573dfcc29b0fc5ac","slug":"video-video-janakaparama-ma-181797-lkha-ka-saugdhaka-caugdhakaranae-parayajana-ka-haaa-bhamapajana-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जानकीपुरम में 1817.97 लाख की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का हुआ भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जानकीपुरम में 1817.97 लाख की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का हुआ भूमिपूजन
जानकीपुरम क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहे की ओर जाने वाले (नहर रोड) मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। 1817.97 लाख की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र के हजारों निवासियों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के तौर पर लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा ने शिरकत की। नीरज सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 'समृद्ध लखनऊ' हमारा संकल्प है। जानकीपुरम की यह नहर रोड इस क्षेत्र की जीवनरेखा है।
18 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाला यह चौड़ीकरण न केवल जाम की समस्या को खत्म करेगा, बल्कि व्यापार और स्थानीय कनेक्टिविटी को भी नई गति देगा। यह परियोजना दर्शाती है कि हमारी सरकार 'विकास की नई राह' पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि डा. नीरज बोरा ने स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए कहा लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है और भविष्य में भी अनवरत होता रहेगा।
कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहे तक के इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से थी। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आज यह कार्य धरातल पर उतर रहा है। इस मार्ग के चौड़े होने से जानकीपुरम के विभिन्न सेक्टरों के लोगों को आवाजाही में समय की बचत होगी और क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा। हम गुणवत्तापूर्ण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। इस मौके जानकीपुरम वार्ड प्रथम की पार्षद निशा तिवारी, पार्षद मान सिंह यादव, पार्षद रंजीत सिंह, पार्षद राघवराम तिवारी, सौरभ तिवारी, विवेक तोमर, सतीश वर्मा, गौरव तिवारी, जागृति शुक्ला, दिव्यांशी शुक्ला, रामानुज तिवारी, अंशु मिश्रा, श्रवण मौर्या समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।