{"_id":"6a65cbab4d7df4c0db052329","slug":"video-video-karagal-vajaya-thavasa-para-shahatha-ka-kaya-gaya-yatha-karayakarama-ma-upa-makhayamatara-va-uuraja-matara-hae-shamal-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद, कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद, कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री हुए शामिल
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर निगम, लखनऊ द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए।
मंत्री एके शर्मा ने संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को नमन किया और मंच से 'अमर शहीद - अमर रहें' का जयघोष कराया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों और उनके परिवारों का समाज सदैव ऋणी रहेगा।
समारोह में मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को आज ही शहीद परिवारों की समस्याओं का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए।
वहीं, आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मनों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी हैसियत बताने का काम किया था। आज हम जो सुरक्षित माहौल में जी पा रहे हैं, वह हमारे वीर सैनिकों की शहादत और प्राणों की आहुति की वजह से ही संभव हुआ है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और नगर निगम वीर सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और प्रशासन से सैनिकों के परिजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की अपील की।
देश की प्रगति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अर्थव्यवस्था, रक्षा और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़कर विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है। उन्होंने लोगों से देश विरोधी ताकतों के प्रति सतर्क रहने और राष्ट्र सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।