{"_id":"6a7458fe7562e6f8be05db05","slug":"video-video-mahanallgaja-ma-athhavakatao-ka-aathalna-thasara-thana-bha-jara-upa-nabthhaka-karayalya-ka-bhara-thharana-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, उप-निबंधक कार्यालय के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, उप-निबंधक कार्यालय के बाहर धरना
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील में शासन की नई अधिसूचना के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने उप-निबंधक कार्यालय के बाहर धरना दिया और शासन के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते तहसील परिसर के विभिन्न कार्यालय दूसरे दिन भी बंद रहे, जिससे नियमित कामकाज प्रभावित हुआ।
अधिवक्ताओं का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत मोहनलालगंज क्षेत्र की संपत्तियों की रजिस्ट्री अब स्थानीय उप-निबंधक कार्यालय के अलावा लखनऊ सदर के अन्य उप-निबंधक कार्यालयों में भी कराई जा सकेगी। उनका आरोप है कि इस निर्णय से स्थानीय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और आम वादकारियों के हित प्रभावित होंगे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय अधिवक्ताओं से कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक शासन अधिसूचना वापस नहीं लेता, तब तक धरना और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण तहसील में रजिस्ट्री और अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।