{"_id":"6a7457abcbc4cdcfc301e5c2","slug":"video-video-r1-r2-kamarashayal-kamapalkasa-kamapalkasa-parayajana-ma-thara-para-aavataya-ka-varathha-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 'R1 R2 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स' कॉम्प्लेक्स परियोजना में देरी पर आवंटियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 'R1 R2 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स' कॉम्प्लेक्स परियोजना में देरी पर आवंटियों का विरोध
लखनऊ के सप्रू मार्ग स्थित एक होटल में विभूतिखंड स्थित गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से जुड़ी आर1-आर2 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स परियोजना के आवंटियों ने प्रेसवार्ता कर परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। 'आर1-आर2 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन' के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020-21 में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने कंस्ट्रक्शन लिंक्ड प्लान के तहत 150 से 200 आवंटियों को दुकानें और व्यावसायिक स्थल आवंटित किए थे। आवंटियों का दावा है कि उन्होंने परियोजना लागत का लगभग 95 प्रतिशत भुगतान अपनी जमा पूंजी, सेवानिवृत्ति निधि और ऋण के माध्यम से कर दिया है।
एसोसिएशन के अनुसार, परियोजना का कब्जा 30 सितंबर 2023 तक मिलना था, लेकिन निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे आवंटी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। आवंटियों ने मांग की कि RLDA निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा कर कब्जा देने की निश्चित तिथि घोषित करे। इसके अलावा सितंबर 2023 के बाद की देरी के लिए 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के भुगतान, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के गठन की स्वतंत्रता तथा कॉम्प्लेक्स में सफाई, सुरक्षा, पेयजल और सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।