{"_id":"6a0830d2a7d2d5c4e00671b8","slug":"video-video-yapa-ma-bugdhha-garama-ka-mara-lkhanauu-samata-para-parathasha-ma-caugdhhaga-para-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: यूपी में बढ़ी गर्मी की मार, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: यूपी में बढ़ी गर्मी की मार, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में चढ़ेगा पारा
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दक्षिणी यूपी से शुरू हुआ लू का असर अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में महसूस होने लगेगा।
दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने से लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे गर्म हवाओं और उमस का असर और बढ़ सकता है।
दोपहर के समय बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज धूप और लू के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।