बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Weather-induced crisis in Balaghat: Rivers and streams overflowing due to incessant rain

आसमानी आफत: लगातार बारिश से बालाघाट में नदी-नाले उफने, 24 घंटे में तीन इंच से ज्यादा पानी गिरा, कई मार्ग बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 03:54 PM IST
Weather-induced crisis in Balaghat: Rivers and streams overflowing due to incessant rain

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा। पिछले 24 घंटों में जिले में करीब तीन इंच (75 मिमी) से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस भारी जलभराव के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं और कई प्रमुख मार्गों पर संपर्क टूट गया है।

प्रशासन ने बंद किए कई मार्ग
पानी के तेज बहाव और खतरे के निशान को पार करने के कारण प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। खैरलांजी क्षेत्र का दैतबर्रा-मंगलेगांव मार्ग, वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर स्थित टोंडिया नाला और थानेगांव नाला पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। इन सभी रास्तों पर वाहनों और पैदल चलने वालों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। टोंडिया नाले के उफान पर आने से पास के एक ढाबे में भी पानी भर गया है। हालांकि, इस स्थिति में भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नालों को पार करते दिखे, जो बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- एमपी में फिर बदला मौसम, 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 1 अगस्त तक जमकर बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटे का 'भारी बारिश' अलर्ट
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक धर्मेंद्र अगासे के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 और 30 जुलाई को जिले में अत्यधिक भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

कंट्रोल रूम नंबर जारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे उफनती नदी, नालों, और पुल-पुलियों के पास न जाएं और न ही उन्हें पार करने की कोशिश करें। किसी भी जलभराव या आपातकालीन स्थिति में तुरंत कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क करने की हिदायत दी गई है। स्थानीय लोगों को अगले एक-दो दिन सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: स्कूल छोड़ने जा रहे स्कूटी सवार पिता और दो मासूम बच्चों को लोडर ने मारी टक्कर

29 Jul 2026

Datia By Election: प्रचार थमते ही 2,500 जवानों का फ्लैग मार्च, दतिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम; देखें वीडियो

29 Jul 2026

Rajasthan: मकान बिक्री विवाद पर युवा शक्ति मंच का आरोप, सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

29 Jul 2026

कानपुर: बिठूर घाट पर मुस्तैद पुलिस प्रशासन, डीसीपी ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

29 Jul 2026

VIDEO: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चातुर्मास महोत्सव: जैन समाज की महिलाओं ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

29 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: शुक्लागंज में फुस्स हुआ जिला प्रशासन का प्लान, गंगा स्नान के दौरान लगा भीषण जाम

29 Jul 2026

रोडवेज की चलती बस में लगी आग, मची अफरा तफरी

29 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: खुर्रम नगर और कमला नेहरू नगर में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साईं धाम में हुई महाआरती

29 Jul 2026

VIDEO: घरेलू विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग पिता को किया घायल

29 Jul 2026

कानपुर: शुक्लागंज में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी आस्था की भीड़, आनंद घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

29 Jul 2026

रोडवेज की चलती बस में लगी आग, मची अफरा तफरी

29 Jul 2026

Sawai Madhopur News: रणथंभौर में मूसलाधार बारिश से मिश्रदरा गेट टूटा, त्रिनेत्र गणेश मंदिर का मार्ग बंद

29 Jul 2026

कानपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

29 Jul 2026

कन्नौज: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा घाटों पर गूंजे गंगा मैया के जयकारे

29 Jul 2026

Bihar: बिल भुगतान के बदले मांग रहे थे 45 हजार की रिश्वत, निगरानी ब्यूरो ने पीओ और लेखापाल को रंगेहाथों दबोचा

29 Jul 2026

कन्नौज: अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल और दो गिरफ्तार

29 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती थीम पर सजी ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक मनोरंजन सभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

29 Jul 2026

Meerut: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा ओघड़नाथ मंदिर में पुजारियों को सम्मानित करते भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अन्य भाजपाई

29 Jul 2026

Madhya Pradesh: जन्म से जुड़े जुड़वां मासूमों को मिली नई जिंदगी, जटिल सर्जरी रही सफल

29 Jul 2026

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

29 Jul 2026

VIDEO: बरेली में पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल निलंबित

29 Jul 2026

Ujjain: गुरु पूर्णिमा पर भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर सूर्य, चंद्रमा से किया दिव्य श्रृंगार

29 Jul 2026

अयोध्या: गुरु पूर्णिमा पर सरयू स्नान शुरु, राम मंदिर में दर्शन करेंगे भक्त, लोगों ने किया दान भी

29 Jul 2026

Meerut: एआईएमआईएम नेता ने कांवड़ यात्रा पर की टिप्पणी, वीडियो वायरल, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने की कार्रवाई की मांग

29 Jul 2026

Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक

29 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

28 Jul 2026

Meerut: 16 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव से जूझ रहा हस्तिनापुर, प्राचीन पहचान संवारने में पर्यटन विभाग ने सड़कों पर लगाए शिलापट्ट, जल निकासी की व्यवस्था करना भूला

28 Jul 2026

Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता

28 Jul 2026

कानपुर: अटल चौकी के पीछे नाले में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

28 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती के रंग में रंगे ऑलमाइटी लेडीज क्लब के सदस्य

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed