होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप भुसावल–खंडवा के बीच 6 फेरे होली स्पेशल अनारक्षित मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। मध्य रेलवे ने खंडवा–सनावद के बीच संचालित मेमू रैक का सदुपयोग करते हुए यह विशेष सेवा शुरू करने की मंजूरी दी है। इससे होली के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को बड़ी राहत मिलेगी।
मध्य रेल समिति सदस्य पंकज नाटानी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने महाप्रबंधक, सेंट्रल रेलवे मुंबई एवं डीआरएम भुसावल से लगातार मांग की थी कि खंडवा में कई घंटों तक मेमू का रैक खाली खड़ा रहता है। इस रैक का उपयोग अतिरिक्त फेरे बढ़ाकर किया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
ये रहेंगे प्रमुख ठहराव
नेपानगर, बुरहानपुर, रावेर, निंभोरा, सावदा और खंडवा।
ट्रेन संचालन की समय-सारणी
गाड़ी क्रमांक 01102 (अनारक्षित विशेष)
दिनांक 02.03.2026, 03.03.2026 एवं 04.03.2026
भुसावल से प्रस्थान: 05:50 बजे
खंडवा आगमन: 07:55 बजे
गाड़ी क्रमांक 01101 (अनारक्षित विशेष)
दिनांक 01.03.2026, 02.03.2026 एवं 03.03.2026
खंडवा से प्रस्थान: 17:10 बजे
भुसावल आगमन: 20:00 बजे
सांसद का प्रयास है कि भविष्य में इस रूट पर स्थायी रूप से भुसावल–खंडवा और आगे सनावद तक एक अतिरिक्त फेरा भी बढ़ाया जाए। होली के अवसर पर शुरू की गई यह विशेष मेमू सेवा क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए राहत और सुविधा का बड़ा माध्यम बनेगी। रेल यात्रियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद के प्रयासों की सराहना की है।