{"_id":"698ee222764af7a75109f2f7","slug":"cousin-brothers-killed-in-road-accident-on-damoh-jabalpur-state-highway-while-going-to-wedding-damoh-news-c-1-1-noi1513-3946709-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, लग्न उत्सव से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, लग्न उत्सव से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 08:11 PM IST
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा जबेरा थाना क्षेत्र में कलेहरा स्थित दानेबाबा मंदिर के पास हुआ। दोनों युवक किसी पारिवारिक लग्न उत्सव में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार सिंगपुर निवासी 18 वर्षीय आकाश बंसल और हरदुआ निवासी 18 वर्षीय दीपक बंसल रिश्ते में मौसेरे भाई थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में आकाश बंसल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक बंसल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी अंतिम सांस ले ली।
घटना की सूचना मिलते ही जबेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही सिंगपुर और हरदुआ गांव में मातम पसर गया। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक पढ़ाई के साथ परिवार के कामों में भी हाथ बंटाते थे। एक ही परिवार के दो युवाओं की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी, स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।