सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-toll-plaza-violence-over-toll-tax-dispute-workers-assa

दमोह टोल प्लाजा पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव: टोल टैक्स विवाद में मचाया उत्पात, कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 03:13 PM IST
damoh-toll-plaza-violence-over-toll-tax-dispute-workers-assa
दमोह जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर स्थित कोरासा टोल प्लाजा पर दर्जनभर से अधिक बदमाशों ने हमला बोल दिया। टोल टैक्स को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने टोल बूथ में जमकर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा और मौके पर दहशत फैला दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

घटना देहात थाना क्षेत्र के कोरासा गांव के आगे संचालित नाका टोल बैरियर की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12 बजे एक कार में सवार कुछ लोग टोल प्लाजा पहुंचे थे। टोल शुल्क मांगने पर वाहन सवारों का कर्मचारियों से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद कई वाहनों में अपने साथियों के साथ लौटे और टोल प्लाजा पर हमला कर दिया।

डंडों से हमला, कर्मचारियों को बूथ से बाहर निकालकर पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों और कर्मचारियों के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पहले टोल बूथ में घुसकर कंप्यूटर, मशीनें और अन्य उपकरण तोड़ दिए। इसके बाद कर्मचारियों को बूथ से बाहर खींचकर डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई। घटना में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल कर्मचारी धीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि गढ़ाकोटा निवासी मुकेश यादव नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ टोल पर आया था। टोल शुल्क मांगने पर विवाद हुआ और बाद में आरोपियों ने हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी टोल पर रखे करीब 15 हजार रुपए भी लेकर भाग गए। दूसरे घायल कर्मचारी मदन सिंह परिहार ने बताया कि बदमाशों ने अचानक हमला करते हुए कर्मचारियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। उनके हाथों में डंडे थे और वे वही डंडे छीनकर लगातार मारपीट करते रहे।

पढ़ें: गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक को हाईकोर्ट से झटका, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज; तीन बार लगा था NSA

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई गुंडागर्दी
टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में कई युवक टोल बूथ में घुसकर तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना टीआई अमित गौतम और सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल कर्मचारियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लूट के दावे पर पुलिस को संदेह
एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टोल प्लाजा पर विवाद और तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं, हालांकि लूट की घटना स्पष्ट नहीं दिख रही। फिर भी सभी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश वाहन फास्टैग और कैशलेस सिस्टम से गुजरते हैं। रात में शिफ्ट बदलने के दौरान हिसाब-किताब भी किया जाता है, इसलिए नकदी की वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है। हालांकि कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
टोल प्लाजा पर हुई इस हिंसक घटना ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद टोल कर्मचारियों में भय का माहौल है, जबकि क्षेत्र में बदमाशों की बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिजली की अघोषित कटौती पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी

20 May 2026

Gwalior News: कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

20 May 2026

फिरोजपुर में पुरानी रंजिश के चलते स्कूल वैन पर किया पथराव

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों का कैंडल मार्च और मशाल जुलूस, VIDEO

20 May 2026

कानपुर: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत, खाकी ने दिखाई ईमानदारी

20 May 2026
विज्ञापन

झांसी ने धूमधाम से मनाई अपनी रानी की शादी की 184वीं वर्षगांठ, नाचते-गाते बरात के साथ निकले लोग

20 May 2026

पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे

20 May 2026
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी को श्रद्धांजिल देने उनके आवास पर पहुंचे सीएम धामी

20 May 2026

Ujjain: चंदन से हुआ बाबा श्री महाकाल का श्रृंगार, त्रिपुंड और त्रिनेत्र ने मोहा मन; भस्म आरती में लगे जयकारे

20 May 2026

कानपुर: रिकॉर्ड बिजली खपत से बिजली गुल, लोगों में उबाल, किया हंगामा

20 May 2026

Bijnor: विशाल से हमजा बनने की जांच को कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने वीडियो कॉल पर की बात, लौट आने के लिए कहा

19 May 2026

Meerut: सिद्ध पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना, हवन पूजन के बाद शोभायात्रा निकली

19 May 2026

Meerut: सैनिक कल्याण विभाग झुनझुना नहीं, बड़ी जिम्मेदारी : सोमेंद्र तोमर

19 May 2026

Meerut: तालाब व बंजर भूमि पर कब्जे के विरोध में धरना, ईओ ने रखा अपना पक्ष

19 May 2026

Meerut: बढ़ती जनसंख्या को लेकर जताई चिंता, प्रधानमंत्री से की ये मांग

19 May 2026

Bijnor: धर्मांतरण मामले में कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस

19 May 2026

कानपुर: नुमाइश मेला व बकरा मंडी नजदीक लगने से हादसे का खतरा

19 May 2026

कानपुर: बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

19 May 2026

तीन झोपड़ियों में लगी आग, गृहस्थी का सामान व अनाज राख

19 May 2026

साढ़ में किशोर की मौत का मामला, हत्यारोपी बोला- जान से मारने की नीयत नहीं थी

19 May 2026

गुरुग्राम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

19 May 2026

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित जीते कुल आठ पदक

19 May 2026

न्यू गुरुग्राम में उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता

19 May 2026

अलीगढ़ में क्वार्सी के एफएम टावर स्थित अपार्टमेंट से गोली चली, एक व्यक्ति तथा बच्चा घायल

19 May 2026

VIDEO: बिजली न आने को लेकर कंप्लेंट लिखाने पहुंचा युवक, बिजली न आने पर किया प्रदर्शन

19 May 2026

हाथरस के ढकपुरा में शराब पीने के बाद कहासुनी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

19 May 2026

अलीगढ़ की शबाना तहसीन तैयार करा रहीं लड्डू गोपाल-माता रानी की पोशाकें

19 May 2026

पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शव

19 May 2026

हिसार: साउथ बाईपास पर चलती कार में लगी आग, दमकल की एक गाड़ी ने पाया काबू

19 May 2026

गुरुग्राम में पारा 44.6 डिग्री पार, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

19 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed