सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Naib Tehsildar s son missing for three days returned home in an injured state

Damoh: तीन दिन से लापता नायब तहसीलदार का बेटा घायल अवस्था में घर पहुंचा, गले में घाव, जबलपुर रेफर; जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 05:53 PM IST
Naib Tehsildar s son missing for three days returned home in an injured state
दमोह जिले की दमयंती नगर में रहने वाले नायब तहसीलदार धनीराम का तीन दिन से लापता बेटा रोहित सोमवार रात अपने घर पहुंचा। उसके गले में गंभीर घाव के निशान थे, जिससे उसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने घायल रोहित के दोस्त मोनू ठाकुर पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल रोहित के पिता धनीराम गौड़ ने बताया कि वह अनूपपुर जिले के कोतमा में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। उनकी पत्नी ने फोन पर बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 8 बजे रोहित कार लेकर घर से घूमने निकला था। रात 12 बजे तक वह घर नहीं लौटा। फोन करने पर उसने बताया कि वह जबलपुर नाके पर है। रात 1 बजे तक उससे बात होती रही, लेकिन 2 बजे उसका फोन बंद हो गया और फिर कोई संपर्क नहीं हो पाया। 20 जुलाई की रात करीब ढाई बजे फिर बेटे से बात हुई। उसने बताया कि वह उज्जैन में है, लेकिन लोकेशन मांगे जाने पर वह राहतगढ़ के पास था। पूछने पर उसने बताया कि वह मोनू के साथ आया है और अब वापस लौट रहा है, लेकिन उस दिन वह घर नहीं पहुंचा।

ये भी पढ़ें: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात जब रोहित घर लौटा तो उसके गले पर चोट के गंभीर निशान थे। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही चौकी में दर्ज करवा दी गई थी। उसे चोट कैसे लगी, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। रोहित ने बस इतना बताया कि वह राहतगढ़ के पास खड़ा था तभी दो-तीन लोग आए और उन्होंने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी।

ये भी पढ़ें:  'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि घायल युवक ने कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने की बात कही है। फिलहाल, उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, घायल की मां ने रोहित के दोस्त मोनू ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मोनू आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है, वह पहले भी किसी मामले में फरार चल रहा था। उन्हें संदेह है कि बेटे के साथ यह घटना उसी ने करवाई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया। टीआई का कहना है कि मोनू ठाकुर से पूछताछ की जाएगी, तभी आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सपा मजदूर सभा ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

22 Jul 2025

एचपीयू शिमला का 56वां स्थापना दिवस, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सुबह के सत्र की अध्यक्षता

22 Jul 2025

Morena News: मुरैना में खेतों से पहले लाइन में जूझते किसान, खाद के लिए मचा हाहाकार

22 Jul 2025

Una: राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए ऊना में हुआ प्रशिक्षण शिविर

22 Jul 2025

बंगाणा: सासन गांव को मिला 63 केवी का ट्रांसफार्मर, अब नहीं लगेंगे बिजली कट

22 Jul 2025
विज्ञापन

कानपुर में लोहे की दुकान से 25 हजार की चोरी, हथौड़े से गुल्लक तोड़कर की वारदात

22 Jul 2025

सैन्य सम्मान के साथ हुआ राइफलमैन का अंतिम संस्कार, आर्मी कैंप में हार्ट अटैक से हुई थी मौत

22 Jul 2025
विज्ञापन

Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक और हेल्पर घायल

22 Jul 2025

गाजियाबाद में छाया भगवा: कैथल के विक्की कंधे पर रखकर ला रहे PM Modi की प्रतिमा, दिखी नन्ही ऋचा शिवभक्त भी

22 Jul 2025

VIDEO: मौलाना बिलाल से मिले सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, बोले- उनका संदेश जनता तक पहुंचाऊंगा

22 Jul 2025

कांवड़ यात्रा: दूध की केन में 111 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से शामली पहुंचे छोटू और रचित

22 Jul 2025

VIDEO: प्राइवेट हॉस्पिटल में तीन साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

22 Jul 2025

Rampur: नित्थर-लुहरी सड़क पर खेगसू में चलती गाड़ी पर गिरीं चट्टानें, दो घायल

22 Jul 2025

VIDEO: अमेठी: पुलिस लाइन में बवाल: सिपाही ने हेड कांस्टेबल को पीटा

22 Jul 2025

मिष्ठान भंडार में घुसी तेज रफ्तार कार, बड़ा हादसा टला

22 Jul 2025

दिल्ली के धौला कुआं इलाके में झमाझम बारिश, सड़क किनारे खड़े हुए लोग, लगा जाम

22 Jul 2025

गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा के बीच झमाझम बारिश, एक्सप्रेसवे से गुजरते शिवभक्त और वाहन

22 Jul 2025

Jhansi News: श्रावण मास के अवसर पर महाकाल चलो यात्रा रवाना, दिखाई हरी झंडी

22 Jul 2025

पंचकूला केमिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन, सुबह दो घंटे बंद रहीं दुकानें

22 Jul 2025

कानपुर में लोडर चालक की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

22 Jul 2025

Haldwani: शेरनाले पर पलटी कार...पुलिस ने दस लोगों को किया रेस्क्यू

22 Jul 2025

कर्णप्रयाग में छात्रों ने किए श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों का पाठ

22 Jul 2025

कानपुर के जाजमऊ में गंगा किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

22 Jul 2025

रील के शौक में लगा जाम: पुलिस ने रईसजादों के चालान में की खानापूर्ति, कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Damoh News: पटेरा ब्लॉक में सड़क किनारे मिली एक्सपायर सरकारी दवाएं, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कराया नष्ट

22 Jul 2025

अलीगढ़ के हरदुआगंज अंतर्गत प्राइवेट बस और ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला की भिड़ंत

22 Jul 2025

Ujjain News: श्रावण मास में बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती, भांग और रुद्राक्ष से हुआ दिव्य श्रृंगार

22 Jul 2025

बदमाशों ने जिम संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO

22 Jul 2025

मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत, बाल अपचारी समेत दो गिरफ्तार, VIDEO

21 Jul 2025

बिजनौर: हादसे में युवक की मौत

21 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed