{"_id":"6a538efbe567e983e30e4447","slug":"bjps-show-of-strength-in-datia-veterans-infused-new-energy-into-the-workers-datia-news-c-1-1-noi1454-4493412-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Datia By Election: BJP का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों ने भरी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा; कल नामांकन भरेंगे तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia By Election: BJP का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों ने भरी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा; कल नामांकन भरेंगे तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 08:51 PM IST
Link Copied
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। टिकट की घोषणा के बाद पहली बार शहर में पार्टी के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा। रविवार को हुई कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश से लेकर केंद्र तक के दिग्गज पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरा। साथ ही नाराज चल रहे नेताओं को मनाने की कवायद भी शुरू हो गई।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और सांसद संध्या राय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच पर सभी नेता एक साथ दिखे। यह तस्वीर कार्यकर्ताओं के लिए संदेश थी कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और चुनाव एकजुट होकर लड़ा जाएगा। बैठक में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
दतिया से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी पहली बार इतने बड़े मंच पर कार्यकर्ताओं के बीच आए। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही सभी वरिष्ठ नेताओं को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। तिवारी ने कहा, यह चुनाव मेरा नहीं, भाजपा के हर कार्यकर्ता का चुनाव है। आप सभी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हम दतिया में कमल खिलाएंगे। उनके इस व्यवहार से कार्यकर्ताओं में उत्साह दोगुना हो गया।
रूठों को मनाया
उपचुनाव को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं की दतिया में 2 घंटे तक चली बैठक में भाजपा से रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने का बड़ा दावा किया गया। खासकर उन कार्यकर्ताओं को जो पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के टिकट न मिलने पर पार्टी से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। खंडेलवाल ने मीडिया से पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर सभी कार्यकर्ताओं की एकजुट होने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ शब्दों में कहा कि डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में विधानसभा का उपचुनाव भाजपा लड़ेगी और जीतेगी।
कल तिवारी भरेंगे नामांकन
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश संगठन के कार्यकर्ता नामांकन फार्म दाखिल होने के समय साथ नजर आएंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा के टिकट न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूरी श्रद्धा रखने वाले कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं और सभी कार्यकर्ता आज पूरी एक जुटता के साथ मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।