सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Lightning struck the Tekri Sarkar Temple in Guna, destroying the spire but securing the sanctum sanctorum.

Guna News: गुना में टेकरी सरकार मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, मुख्य शिखर ध्वस्त; गर्भगृह सुरक्षित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 06:53 PM IST
Lightning struck the Tekri Sarkar Temple in Guna, destroying the spire but securing the sanctum sanctorum.

आस्था अडिग रही, लेकिन प्रकृति के प्रहार ने इतिहास को झकझोर दिया। महाभारतकालीन मान्यता वाले सिद्धपीठ श्री टेकरी सरकार हनुमान मंदिर पर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रात करीब एक बजे तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली ने मंदिर के भव्य मुख्य शिखर को पलभर में मलबे में बदल दिया। करीब 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित शिखर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि मुख्य गर्भगृह और हनुमानजी की प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

शुक्रवार रात करीब 10 बजे से ही गुना का मौसम खराब हो गया था। धूलभरी आंधी और बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच टेकरी पहाड़ी स्थित मंदिर पर वज्रपात हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के कई इलाकों तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली गिरते ही शिखर के पत्थर दूर-दूर तक बिखर गए।

मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के शीर्ष पर आधुनिक तड़ित चालक भी लगाया गया था, लेकिन वज्रपात इतना तीव्र था कि यह व्यवस्था भी नुकसान को रोक नहीं सकी। मुख्य शिखर के साथ परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर की छोटी शिखरी को भी आंशिक क्षति पहुंची है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और ट्रस्ट सदस्य मौके पर पहुंचे।

इस बड़ी घटना के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। शनिवार सुबह से मंदिर में दर्शन व्यवस्था सामान्य बनी रही और बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमानजी के दर्शन किए। मंदिर समिति ने एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त हिस्से की बैरिकेडिंग कर दी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। भक्तों का कहना है कि बजरंगबली की कृपा से गर्भगृह और प्रतिमा सुरक्षित बची रही।

पढ़ें: बकरीद के दूसरे दिन एमपी के इस शहर में तनाव: तीन बोरियों में मिला पशु का सिर और मांस, चार आरोपी हुए गिरफ्तार

वज्रपात का असर सिर्फ टेकरी मंदिर तक सीमित नहीं रहा। तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं एक निजी होटल में चल रहे वैवाहिक समारोह का बड़ा टेंट तेज हवा में उड़ गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं।

फिलहाल प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की टीमें युद्धस्तर पर मलबा हटाने और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा में जुटी हैं। ट्रस्ट पदाधिकारियों के मुताबिक क्षतिग्रस्त शिखर के पुनर्निर्माण को लेकर जल्द ही संत समाज और तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त बैठक होगी। पुरातत्व और स्थापत्य विशेषज्ञों की सलाह से शिखर का पुनर्निर्माण पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।

श्री टेकरी सरकार हनुमान मंदिर मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इसका संबंध महाभारत काल से है। हर मंगलवार और शनिवार यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वज्रपात की खबर से भक्तों में चिंता जरूर फैल गई, लेकिन प्रतिमा सुरक्षित रहने से सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पेयजल सुविधा न देने वाले बिल्डर को नोटिस देकर बुलाओ,15 दिन में सुविधा न दे तो एफआईआर दर्ज कराओ: मंत्री अरविंद शर्मा

30 May 2026

Video: अंब ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों में हुआ तीसरे चरण का मतदान

30 May 2026

धर्मशाला: तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में मतदान के लिए दिखा भारी उत्साह, देखें रिपोर्ट

30 May 2026

मां शीतला देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजन

30 May 2026

रेलवे की लापरवाही: दिन के उजाले में भी जल रहीं पैसेंजर ट्रेन की लाइटें, बिजली की बर्बादी से यात्री नाराज

30 May 2026
विज्ञापन

कानपुर में मानसून से पहले रेलवे अलर्ट, अनवरगंज से शिवराजपुर तक पटरियों की मरम्मत

30 May 2026

कानपुर: मंधना रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था, टूटी सीटों पर बैठने को यात्री मजबूर

30 May 2026
विज्ञापन

Video: राजनाथ सिंह बोले- नौसेना वाटिका राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का प्रतीक

30 May 2026

Meerut: रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार बरामद

30 May 2026

Meerut: बाथरूम में मिला डिलीवरी एजेंट का शव, पुलिस जांच में जुटी

30 May 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में साइकिल से टकराई बाइक, दंपती समेत चार घायल

30 May 2026

Video: नौसेना वाटिका के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात

30 May 2026

Video: ऊना में मतदान के लिए लोगों में उत्साह, बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

30 May 2026

Video: छपरोह पंचायत पहुंचे डीएसपी अंब अनिल पटियाल, मतदान केंद्र का लिया जायजा

30 May 2026

Video: कूल्लू में कलश यात्रा से श्रीराम कथा का आगाज

30 May 2026

केडी सिंह बाबू स्टेडियम: राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

30 May 2026

चंडीगढ़ में बारिश से बदला मौसम, तापमान 35.6°C पहुंचा; आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

Video: रामपुर में स्कूली बच्चों ने निकाली नशे के खिलाफ जागरूकता रैली

30 May 2026

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली पद की शपथ

30 May 2026

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह को दी श्रद्धांजलि

30 May 2026

खानपुर सहकारी समिति में किसानों का भ्रष्टाचार पर हंगामा

30 May 2026

अंबेडकर नगर: महंगाई और बिजली संकट पर सपा का हल्लाबोल, डीएम ऑफिस में नारेबाजी

30 May 2026

बिलासपुर: बारिश के बीच नौणी पंचायत पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

30 May 2026

Video: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-सीएम योगी ने किया 'नौसेना शौर्य वाटिका' का लोकार्पण

30 May 2026

Video: परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया मतदान

30 May 2026

उन्नाव: फ्रिज लदा कंटेनर लूटने वाला गैंग बेनकाब, कुशीनगर से बरामद हुआ माल, मुठभेड़ में एक शातिर घायल

30 May 2026

होटल में ठहरे यात्रियों का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

30 May 2026

मोगा में खाली प्लॉट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ में था नशे का इंजेक्शन

30 May 2026

अमृतसर में कानून व्यवस्था के विरोध में अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे भाजपा नेता

30 May 2026

पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला का पड़ा मिला शव

30 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed