{"_id":"6a1a8ecf8b6b6e04e50481bb","slug":"video-abdakara-nagara-mahagaii-oura-bjal-sakata-para-sapa-ka-hallbl-daema-oifasa-ma-narabja-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर नगर: महंगाई और बिजली संकट पर सपा का हल्लाबोल, डीएम ऑफिस में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर नगर: महंगाई और बिजली संकट पर सपा का हल्लाबोल, डीएम ऑफिस में नारेबाजी
अघोषित बिजली कटौती, रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में जुटे सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गैस सिलिंडर के कटआउट और विभिन्न मांगों व नारों से लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। कटआउट पर भाजपा सरकार से पहले और वर्तमान समय में रसोई गैस की कीमतों का उल्लेख कर सरकार पर तंज कसा गया। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जबकि अघोषित बिजली कटौती से जनता दोहरी मार झेल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।