Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Indore News: Shraddha Tiwari, who went missing from Indore on August 23, has returned safely. On Friday, she r
{"_id":"68b2aed0a4f0cbd51808a030","slug":"indore-news-shraddha-tiwari-who-went-missing-from-indore-on-august-23-has-returned-safely-on-friday-she-r-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर से 23 अगस्त को लापता हुई श्रद्धा तिवारी लौट आई है। वह अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर से 23 अगस्त को लापता हुई श्रद्धा तिवारी लौट आई है। वह अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची
Video Desk Amar Ujala Published by: अंजलि देवी Updated Sat, 30 Aug 2025 01:27 PM IST
Link Copied
23 अगस्त को इंदौर से लापता हुई श्रद्धा तिवारी पांच दिन के बाद शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ एमआईजी थाने पहुंची। पुलिस फिलहाल 22 वर्षीय श्रद्धा और उसके पति से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात पता चला था कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसने अपने माता-पिता से संपर्क किया। शुरुआती जांच में सामने आया था कि घरवालों की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी।
पिता बोले दस दिन मेरे पास रहने दो, जिससे कहेगी शादी कर दूंगा
श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा कि बेटी किसी और के लिए घर से गई थी, लेकिन बीच में किसी और की एंट्री हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को फंसाया गया है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। अनिल तिवारी ने यह भी कहा कि यदि बेटी दस दिन बाद किसी युवक से शादी करने की इच्छा जताती है, तो वे धूमधाम से शादी करेंगे।
मंदसौर के मंदिर में हुई शादी
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धा ने मंदसौर के एक मंदिर में करण योगी नामक युवक से शादी की है। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस इस मामले में और पूछताछ कर रही है।
पिता बोले- बेटी शादी के लिए तैयार नहीं
श्रद्धा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी इस शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है। उन्होंने मांग की कि श्रद्धा को कम से कम एक हफ्ते के लिए उनके पास रहने दिया जाए। पिता ने यह भी बताया कि करण से बातचीत हुई थी और उसने कहा था कि श्रद्धा आत्महत्या करने जा रही थी, जिसे उसने रोक लिया।
टीआई का खुलासा- अफेयर था सार्थक से
एमआईजी टीआई सीबी सिंह के अनुसार, श्रद्धा का अफेयर सार्थक गेहलोत से था। 23 अगस्त को सार्थक ने उसे रेलवे स्टेशन बुलाया था, लेकिन जब वह नहीं आया तो श्रद्धा गुस्से में ट्रेन से रतलाम चली गई। वहां उसने ट्रेन से कूदने का प्रयास किया, लेकिन संयोग से उसी ट्रेन में उसका परिचित करण योगी मिल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।