सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Husband and wife commit suicide due to family dispute

Jabalpur: पत्नी की मौत के तीन दिन बाद पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट में सास-साली पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 07:08 PM IST
Husband and wife commit suicide due to family dispute

आधारताल थाना क्षेत्र के न्यू कंचनपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पत्नी की फांसी लगने से मौत के तीन दिन बाद पति का शव भी व्हीएफजे फैक्टरी के एक खाली क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने पत्नी की मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताते हुए सास और साली पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

पुलिस के अनुसार, आमनपुर मदन महल निवासी 35 वर्षीय नेहा सिंह के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी और उनसे उनका एक बेटा भी था। नेहा ने 7 दिसंबर 2023 को मयंक सिंह से दूसरा विवाह किया था। दोनों आधारताल स्थित न्यू कंचनपुर में किराये के मकान में रहते थे। नेहा पिछले एक वर्ष से इंदौर में रहकर काम कर रही थी और 28 मई को जबलपुर लौटी थी।

बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद नेहा को किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार शाम मकान मालिक ने घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर पहुंची तो नेहा का शव मिला। शव करीब तीन दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था। महिला के गले में चुन्नी का फंदा बंधा था, जबकि उसका दूसरा सिरा कटा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें: बाबा महाकाल के दरबार की राह में हादसा, भतीजे के साथ जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

इसी बीच मयंक अपने आठ वर्षीय बेटे को बहन के घर छोड़कर चला गया था। जानकारी के अनुसार उसने रांझी क्षेत्र में फांसी लगाने का प्रयास भी किया था, लेकिन लोगों के पहुंचने पर वहां से भाग निकला। बाद में उसका शव व्हीएफजे फैक्ट्री के खाली क्वार्टर में फंदे से लटका मिला।

मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी की मौत का जिम्मेदार वह स्वयं है। साथ ही उसने अपनी सास और साली पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतक दंपती के आठ वर्षीय बेटे का बयान भी सामने आया है। बच्चे ने बताया कि विवाद के दौरान उसके पिता ने मां की गर्दन पर चाकू रखा था। इसके बाद मां ने फांसी लगाकर जान देने की बात कही और कमरे में चली गई थी।

पुलिस के अनुसार, महिला की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। वहीं, प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा आत्मग्लानि के कारण आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सादाबाद के मीरपुर में हुआ पौधारोपण, तुलसी पौधा किए भेंट

06 Jun 2026

Video: रिकांगपिओ में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित, उपायुक्त से सम्मान पाकर चहके मेधावी

06 Jun 2026

हमीरपुर: 10 करोड़ रुपये से तैयार होगा नगर निगम का कार्यालय

Video: जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा, भाजपा ने किया डीसी का घेराव

06 Jun 2026

VIDEO: जानलेवा हमले का आरोपी व 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

06 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

06 Jun 2026

Video: बिना सुरक्षा उपकरण नाले में उतरे सफाईकर्मी, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

06 Jun 2026
विज्ञापन

Video: दिन में जलती रहीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली बचत पर उठे सवाल

06 Jun 2026

Video: वीआईपी मूवमेंट के दौरान हनुमान सेतु चौराहे पर लगा जाम, गर्मी में लोग हुए परेशान

06 Jun 2026

Video: दुबग्गा डिपो के संविदा परिचालकों का प्रदर्शन, समायोजन की मांग

06 Jun 2026

Video: मशालों की रोशनी में निकली माता शीतला की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

06 Jun 2026

एसपी ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

06 Jun 2026

महिला अपराधों की विवेचनाओं में लापरवाही पर एसपी सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

06 Jun 2026

बिजली कटौती के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

06 Jun 2026

Video: मोहनलालगंज तहसील दिवस में डीएम ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

06 Jun 2026

Video: लखनऊ में शादी समारोह के दौरान सूना मिला घर, सात लाख के जेवर

06 Jun 2026

गोंडा में महिलाओं ने सीएम योगी के सामने बेबाकी से रखी अपनी बात

06 Jun 2026

गोंडा में योगी बोले- 2017 के पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे, यूपी में असुरक्षा का माहौल था

06 Jun 2026

गोरखपुर में सैनिकों की समस्याओं पर बैठक- पेंशन से पुनर्वास तक, हर मुद्दे पर हुई चर्चा

06 Jun 2026

सिविल लाइन के केयर सेंटर में निशुल्क जांच! सीनियर सिटीजन ने कराया हेल्थ चेकअप

06 Jun 2026

DDU कर्मचारियों का धरना, दूसरे दिन भी विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव

06 Jun 2026

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस-2020 बैच की पासिंग सेरेमनी में विद्यार्थियों ने कैप उछालकर मनाया जश्न

06 Jun 2026

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक सवार को दूर तक घसीटता, भारी पत्थर से टकराकर गाड़ी रुकी; दोनों गायब

06 Jun 2026

बाराबंकी के हैदरगढ़ में समाधान दिवस में वकीलों का विरोध, सभागार की गैलरी में किया प्रदर्शन

06 Jun 2026

Video: गोमती सफाई अभियान पर उठे सवाल, क्या एक दिन तक ही सीमित रहा अभियान?

06 Jun 2026

Video: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 108 और 102 एंबुलेंस सेवा कर्मियों की पुनर्भर्ती प्रक्रिया शुरू

06 Jun 2026

Video: हजरतगंज के विद्या गर्ल्स हाईस्कूल के बाहर बच्चों का प्रदर्शन

06 Jun 2026

हांसी के विकास नगर में पूर्व फौजी ने किया सुसाइड, करोड़ों के लेन-देन का आरोप; मृतक के बेटे ने की सख्त कार्रवाई की मांग

06 Jun 2026

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: कटरा स्पेशल ट्रेन की धमाके से कपलिंग टूटी!

पंजाब में आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed