मध्यप्रदेश के कटनी जिले में वन विभाग ने गीष्मकालीन गिद्धों की गणना कराई है। यह गणना कटनी वनमंडल के तीन प्रमुख वन परिक्षेत्रों में हुई। गणना में कुल 401 गिद्ध पाए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 353 गिद्ध विजयराघवगढ़ की पहाड़ियों में पाए गए और कटनी में 39 तो सबसे कम रीठी में 9 गिद्धों की संख्या दर्ज हुई है।
बीते कुछ सालों में कटनी में गिद्धों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गिद्धों की बढ़ती संख्या पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत है। कटनी रेंजर मोहम्मद नबी अहमद ने बताया कि इस बार फरवरी की तुलना में 19 गिद्ध अधिक पाए गए हैं। तीनों इलाकों में हुई गणना में 401 गिद्धों मिले हैं, जिसमें 298 वयस्क और 103 अवयस्क गिद्ध शामिल हैं। वनमंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि कटनी जिले में गिद्धों की गणना दो बार की जाती है। एक बार शीतकाल में और दूसरी बार ग्रीष्मकाल में। 166 घोंसले पाए गए हैं, जिनमें सिर्फ विजयराघवगढ़ में 147 घोंसले मिले हैं।
ये भी पढ़ें- नशे में धुत शराबियों का आतंक, पहले दिया धक्का फिर रॉड-डंडे से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
डीएफओ के मुताबिक आमतौर पर जंगल में मृत जीव-जंतुओं को खाकर गिद्ध जंगल को स्वच्छ बनाते हैं, इसलिए यह सफाई मित्र कहलाते हैं। इस बार हुई गिद्ध गणना से यह राहत की बात सामने आई है कि जिले में गिद्धों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कटनी जिले में गिद्धों की दो प्रजाति पाई जाती है। इनमें से एक सफेद है तो दूसरा लॉन्ग बिल्ड है, लेकिन कटनी में देशी बिल्ड वल्चर भी पाए गए हैं जो काफी खुशी की बात है। क्योंकि जिस क्षेत्र में ज्यादा वल्चर होते हैं उसे क्षेत्र में अन्य जीव जंतुओं की संख्या भी तेजी से बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- नेशनल लोक अदालत में बैठे 30 खंडपीठ ने हजारों प्रकरणों का किया निराकरण, 88 लाख का मिला राजस्व
जानकारी के मुताबिक कटनी जिले में 2016 से गिद्धों की गणना की जा रही है। फरवरी में हुई तीन दिवसीय गिद्ध गणना में 382 गिद्ध पाए गए थे जबकि अब यह संख्या बढकर अब 401 हो गई है। इसमें सफेद, लॉन्ग बिल्ड से लेकर इंडियन लॉन्ग बिल्ड वल्चर शामिल हैं। सबसे ज्यादा विजयराघवगढ़ क्षेत्र में गिद्धों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं कटनी वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि गिद्ध की संख्या बढ़ाने की मुख्य वजह कटनी जिले में हरे भरे जंगल, सुरक्षित और उनके अनुकूल वातवरण के अलावा उनका देखरेख है। अधिकारियों की मानें तो कटनी जिले में गणना के दौरान सुबह 7 से 8 बजे के बीच घोंसलों में बैठे गिद्धों को ही गिना गया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया था। ऑनलाइन फॉर्म भरकर जानकारी वन बिहार नेशनल पार्क भेजी गई। इसके अतिरिक्त तीन स्तरों पर प्रपत्र तैयार कर रेंज ऑफिस, डिवीजन ऑफिस और भोपाल भेजे गए हैं।