सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   More than 10,000 candidates from 15 districts will reach Katni for Agniveer recruitment.

देशसेवा का मौका: कटनी में अग्निवीर भर्ती रैली, हजारों युवा होंगे शामिल; 5 जिलों से पहुंचेंगे 10 हजार अभ्यर्थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 06:21 PM IST
More than 10,000 candidates from 15 districts will reach Katni for Agniveer recruitment.
अग्निवीर की भर्ती को लेकर कटनी जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर के नेतृत्व में 13 फरवरी से झिंझरी पुलिस लाइन मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में शामिल होने 15 जिलों से करीब 10 हजार अभ्यर्थी कटनी पहुंचेंगे। जिनकी सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है।

अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी और आर्मी रिक्रूटिंग अधिकारी ने मिलकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बड़ी संख्या में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। दरअसल झिंझरी पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इस अग्निवीर भर्ती रैली में कटनी जिले के साथ-साथ जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, मऊगंज, नीमच, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया जिलों के युवा भाग लेंगे। प्रतिदिन अलग-अलग जिलों से 700 से 800 अभ्यर्थियों के रैली में शामिल होने की संभावना है।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय, सफाई और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम को चलित शौचालय, पेयजल टैंकर और पर्याप्त सफाई कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग को झिंझरी पुलिस लाइन में बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर और प्रिंटर की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरव नामदेव को दी गई है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड वाहन, मेडिकल एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत, सात घायल

तो वहीं, जबलपुर सेना मुख्यालय से कटनी पहुंचे डायरेक्टर रिक्रूटमेंट रितिक खंजोड़े ने बताया कि इस अग्निवीर भर्ती रैली में महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेडमैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। बता दे भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए 13 फरवरी से 28 फरवरी तक तीन स्तरों पर शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 12 बजे से प्रवेश पत्र परीक्षण एवं प्रिंट सुविधा, सुबह 6 बजे से आधार कार्ड परीक्षण एवं प्रिंट सुविधा, सुबह 6 बजे से अन्य दस्तावेजों की जांच, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी आवश्यक दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ramnagar: यूपीसीएल के एमडी ने ली कुमाऊं के अधिकारियों के साथ बैठक

10 Feb 2026

शिया मस्जिद में विस्फोट के विरोध में श्रावस्ती में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया

10 Feb 2026

Pithoragarh: बंगापानी के मवानी-दवानी बच्चे हर रोज गरारी से सफर कर खतरे के बीच पहुंच रहे हैं स्कूल

10 Feb 2026

VIDEO: बाबा कीनाराम स्थल पर विशेष आयोजन

10 Feb 2026

फगवाड़ा के शिव मंदिर पक्का बाग में भोलेनाथ की महिमा का गुणगान

विज्ञापन

Video: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर में शैक्षिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को मिली सीख

10 Feb 2026

सीतापुर में गांव के बाहर झोपड़ी में मिली लापता बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा

10 Feb 2026
विज्ञापन

Video: यूपी विधान मंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन, दिवंगत सदस्यों के लिए सीएम योगी ने पढ़ा शोक संदेश

10 Feb 2026

Meerut: दो दरोगाओं ने कारोबारी से की 20 लाख की वसूली, हिरासत से भागे

10 Feb 2026

कानपुर: हाईवे में सक्रिय है वर्दीधारी टप्पेबाजों का गैंग, लिफ्ट लेकर वारदात को देते है अंजाम

10 Feb 2026

फिरोजपुर में नशा मुक्ति रैली के दौरान राज्यपाल और राधा स्वामी प्रमुख के सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़े

बहादुरगढ़ की दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला समिति के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन

Dharamshala: सीयू में शुरू हुई वूमेन कबड्डी प्रतियोगिता

10 Feb 2026

VIDEO: फोन करके दोस्तों ने घर से बुलाया फिर किशोर को मारी गोली, बीएचयू रेफर

10 Feb 2026

करनाल में रात की सुरक्षा व्यवस्था फेल? चौराहों से गायब पुलिस, थाने में मिले शराब के गिलास

बहादुरगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी, रजिस्ट्री प्रक्रिया धीमी; लोगों को हो रही परेशानी

Una: शिव मंदिर मलांगड़ में 46वें महाशिवरात्रि पर्व पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

10 Feb 2026

Sirmour: कालीस्थान मंदिर में निर्मित किया जा रहा चांदी का भवन

10 Feb 2026

हाथरस में सैन्यकर्मी की हत्या पर पत्नी ने साझा किया भावुक वीडियो

10 Feb 2026

फगवाड़ा: पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा, घर में तोड़फोड़

फगवाड़ा के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी

डिजिटल हुआ NSD, ट्रेनिंग अब भी मजबूत- थिएटर से मुंबई तक कलाकारों की सक्रियता

Una: सुक्खू सरकार पर बरसे पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो

10 Feb 2026

यात्रियों की सुविधा के मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा का 16 से 28 तक होगा संचालन, नारनौल में करेगी ठहराव

हिसार के अग्रसेन भवन में हरि नाम संकीर्तन के दूसरा दिन उमड़े श्रद्धालु

10 Feb 2026

हिसार में एचएयू में छेड़छाड़ मामला आने के बाद कुलपति के सामने विद्यार्थियों ने की नारेबाजी

10 Feb 2026

हिसार में तीस किलोमीटर से आए थे, 100 -100 रुपये भी खर्च किए; दिन भी बर्बाद हो गया, काम हुआ नहीं

10 Feb 2026

बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक नरेश कौशिक के कार्यालय पर आयोजित चिकित्सा जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

हिसार जीजेयू कैंपस में बस व ई-रिक्शा सेवा पूरी तरह ठप, हजारों छात्र परेशान

10 Feb 2026

कानपुर HDFC बैंक विवाद: जातिगत टिप्पणी वाले वीडियो पर आस्था सिंह की सफाई; सहकर्मी के पति पर लगाया आरोप

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed