Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Administration Launches 'Surgical Strike' Against Illegal Diesel and Petrol Traders in Maihar
{"_id":"69d3e82df9cf614a2303dc67","slug":"administration-launches-surgical-strike-against-illegal-diesel-and-petrol-traders-in-maihar-goods-worth-rs18-lakh-seized-maihar-news-c-1-1-noi1431-4135169-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 11:29 PM IST
Link Copied
मैहर जिले में अवैध डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से महा-अभियान चलाया। कलेक्टर रानी बाटड़ और एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने खुद मैदान में उतरकर अमदरा और रामनगर क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध ईंधन, गैस सिलेंडर और शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे से चल रही है।
हाईवे के ढाबों पर अचानक पहुंचे कलेक्टर-एसपी
प्रशासन की टीम ने अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा और सभागंज इलाकों के हाईवे में स्थित ढाबों पर औचक दबिश दी। छापेमारी की खबर मिलते ही कई ढाबा संचालक मौके से फरार हो गए। विशेष रूप से बाबूजी ढाबा पर की गई कार्रवाई में टैंकर सहित भारी मात्रा में अवैध डीजल बरामद किया गया है। यहां ड्रमों में भरकर ईंधन को अवैध रूप से बेचने के लिए संग्रहित किया गया था।
एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न ठिकानों से करीब 20,000 लीटर से अधिक अवैध डीजल जब्त किया गया है। वहीं अमरपाटन क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 14 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ढाबे में कार्रवाई के दौरान 2 पेटी और एक जगह 43 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है।
9 मामले दर्ज, माफियाओं पर नकेल
इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 9 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिले के अमदरा क्षेत्र में यहां सबसे अधिक 7 मामले दर्ज किए गए हैं, जो मुख्य रूप से डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध जमाखोरी से जुड़े हैं। रामनगर क्षेत्र में 2 मामले दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।