सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tiger scare in Narmadapuram, young man dies tragically in the dark of night

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में बाघ का खौफ, रात के अंधेरे में युवक की दर्दनाक मौत; ग्रामीणों में डर का माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 03:45 PM IST
Tiger scare in Narmadapuram, young man dies tragically in the dark of night

नर्मदापुरम जिले की पिपरिया तहसील से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार–शनिवार की दरम्यानी रात बनखेड़ी सामान्य वन मंडल क्षेत्र में एक बाघ ने 39 वर्षीय युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली। यह घटना झिरिया गांव के पास उस समय हुई, जब जंगल से निकले बाघ ने अचानक युवक को निशाना बना लिया।

मृतक की पहचान बारादेवी गांव निवासी कमल ठाकुर के रूप में हुई है। कमल पचमढ़ी में एक निजी कंपनी में मेस का कार्य करता था। शुक्रवार देर रात काम समाप्त कर वह अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर झिरिया गांव के डैम मोहल्ला से सटे जंगल क्षेत्र में बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ ने अचानक हमला किया और कमल को घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। रात का अंधेरा और सन्नाटा इतना गहरा था कि किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे उस समय गांव में हड़कंप मच गया, जब एक दूध विक्रेता ने रास्ते पर युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को अवगत कराया। मौके पर सामान्य वन मंडल नर्मदापुरम के एसडीओ अनिल विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस और वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह घटना बनखेड़ी सामान्य परिक्षेत्र की डोकरी खेड़ा बीट में हुई है, जिसे पहले से ही वन्यजीव गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों में बाघ के दोबारा हमले की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: महिला श्रद्धालु ने पकड़ा गला या सुरक्षाकर्मी ने की पिटाई! किसने की पहले पहल? जानें पूरा मामला

एसडीओ अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को शासन की ओर से 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है। वन विभाग ड्रोन, कैमरा ट्रैप और नियमित गश्त के माध्यम से बाघ की मूवमेंट पर निगरानी कर रहा है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय जंगल की ओर न जाएं, अकेले आवागमन से बचें और किसी भी संदिग्ध वन्यजीव गतिविधि की तुरंत सूचना दें। इस घटना ने एक बार फिर मानव और वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

07 Feb 2026

Bihar: समस्तीपुर का शेर वैभव दहाड़ा, U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ठोके 175 रन, शहर से लेकर गांव तक में मचा जश्न

07 Feb 2026

Jodhpur News: ट्रेन यात्रा में पहचान पत्र की अनिवार्यता सख्त, बिना वैध आईडी यात्री माना जाएगा बिना टिकट

07 Feb 2026

video: कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई सीटेट की परीक्षा, जांच के बाद मिला प्रवेश

07 Feb 2026

Ujjain News: महाकाल की शरण में पहुंचे गायक मीका सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- मैं बहुत भाग्यशाली हूं

07 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा सड़क हादसा...छह यात्रियों की मौत, घायलों का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी ने ये कहा

07 Feb 2026

VIDEO: मथुरा सड़क हादसा...छह यात्रियों की मौत, घायलों का हाल जानने पहुंचे एसएसपी

07 Feb 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में लुट के दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपियों के पैर में लगी गोली

07 Feb 2026

अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता: नोएडा कार्यालय में ग्रैंड फिनाले का आगाज, दिमागी जोर आजमाएंगे बच्चे

07 Feb 2026

Burhanpur News: बहन को बचाने में गई 18 वर्षीय लक्ष्मी की जान, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

07 Feb 2026

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नया अध्याय: "माता-पिता का साथ, बच्चों का विकास" थीम पर आज राज्यव्यापी पेरेंट वर्कशॉप

07 Feb 2026

अंबाला में कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्क्वॉयड से कराई जांच

07 Feb 2026

Bihar News: एक घंटे में उलट गई लुटेरों की चाल! पिकअप लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

07 Feb 2026

Ujjain Mahakal: सूर्य-चन्द्र और मोगरे की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

07 Feb 2026

Bihar News: 'बम सेट कर दिया है, पेमेंट कर दो', व्यवसायी को धमकी भरा कॉल, पुलिस जांच में जुटी

07 Feb 2026

कानपुर: घाटमपुर में ट्राला–बाइक भिड़ंत, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

07 Feb 2026

औरैया: ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

07 Feb 2026

Haridwar: एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर हरिद्वार में कल चलेगा स्वच्छता का महा अभियान, सीएम और राज्यपाल ने भी की अपील

06 Feb 2026

Rudraprayag: डीएम बोले- केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा सर्वोपरि, राष्ट्रीय राजमार्गों पर व्यापक सुधार कार्य तेज

06 Feb 2026

Rudraprayag: तिलवाड़ा चौकी के पास शराब से भरे ट्रक बीते 15 दिन से एनएच पर खड़े

06 Feb 2026

Tharali: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर बने तालाब की नाली बनाकर की निकासी

06 Feb 2026

Indore News: खजराना मंदिर से नहीं मिल रही निःशुल्क दवाइयां, बच्चों ने शिकायत दर्ज करवाई

06 Feb 2026

Tehri: कीर्तिनगर पुलिस ने एनएसएस कैंप चौरास में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया

06 Feb 2026

Haridwar: हरिद्वार में चलाया जाएगा मेगा स्वच्छता अभियान, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

06 Feb 2026

Indore Water Tragedy: जर्जर लाइनों से गंदा और पीने का नर्मदा जल आपस में मिल रहा

06 Feb 2026

Tharali: एसएचजी की महिलाओं को गैर कृषि आधारित लघु उद्योग शुरू करने के लिए दिया प्रशिक्षण कार्यक्रम

06 Feb 2026

VIDEO: 'अंग्रेजी के साथ इतिहास की जानकारी भी रखें जवान', IB एडिशनल डायरेक्टर ने परखी ताजमहल पर सुरक्षा व्यवस्था

06 Feb 2026

VIDEO: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, बरातियों से भरी बस में मच गई चीखपुकार; दो लोग घायल

06 Feb 2026

38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सीएम सैनी नौ फरवरी को गुरुग्राम में करेंगे सम्मानित

06 Feb 2026

Jabalpur News: पार्षद शफीक हीरा और भांजे पर इनाम घोषित, मामला फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने का

06 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed