सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   The Madhya Pradesh government stands with the family of Kanchanbai Meghwal

Neemuch News: जिसकी वीरता प्रशासन नकार रहा था, उसे कंचनबाई के बलिदान को सीएम ने सराहा, चार लाख की सहायता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 10:38 PM IST
The Madhya Pradesh government stands with the family of Kanchanbai Meghwal

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आंगनवाड़ी में कार्यरत रसोईया की दुखद मौत के मामले में स्थानीय जिला प्रशासन ने मौत के कारणों को छिपाने का प्रयास किया है। जनसंपर्क अधिकारी द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि कंचनबाई की मृत्यु आंगनवाड़ी के बच्चों को बचाने में नहीं हुई है। जैसे ही प्रशासन द्वारा यह प्रेस नोट जारी किया तो बवाल मच गया। स्थानीय प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा हुई और बात भोपाल तक पहुंची। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को एक्स और फेसबुक पर पोस्ट अपलोड की है। इसमें बताया गया कि सरकार बहन कंचनबाई के परिजनों के साथ खड़ी है।

मध्यप्रदेश के नीमच में बीते दिनों एक घटना हुई थी, जिसमें जिले के रानपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले से बचाते-बचाते आंगनवाड़ी केंद्र रानपुर में खाना बनाने वाली कंचनबाई खुद मौत का शिकार बन गई। यह खबर जब मीडिया पर उछली तो स्थानीय महिला बाल विकास के अधिकारियों ने मौत के कारणों पर पर्दा डालने की कोशिश की और बताया गया कि कंचनबाई की मृत्यु आंगनवाड़ी के बच्चों को बचाने के दौरान नहीं हुआ है। जैसे ही जिला प्रशासन के इस नकारने वाले प्रेस नोट की सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी और मामला प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस संवेदनशील मामले में तुरंत एक्शन लिया है।

एक्स और फेसबुक प्लेटफॉर्म पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा है कि नीमच जिले के ग्राम रानपुर में मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी में कार्यरत बहन कंचन बाई मेघवाल का असमय निधन अत्यंत दुखद व हृदयविदारक है। प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। इस घटना में मानवीय आधार पर मैंने कंचन बहन के परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

ये भी पढ़ें- खुद की परवाह किए बगैर बचाई 20 बच्चों की जान, मधुमक्खियों से मासूमों को बचाते-बचाते हुई मौत

प्रेस नोट में यह लिखा था प्रशासन ने
दिनांक 02 फरवरी सोमवार को आंगनवाड़ी केंद्र रानपुर परियोजना जावद में स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कंचन बाई की आंगनवाड़ी के बच्चों को मधुमक्खी के हमले से बचाने में हुई मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वस्तुस्थिति निम्नानुसार है-
परियोजना अधिकारी जावद आभा पाटीदार से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम रानपुर में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है और आंगनवाड़ी भवन के पास ही प्राथमिक शाला भवन है, परंतु प्राथमिक शाला भवन बच्चों हेतु उपर्युक्त नहीं है और जर्जर स्थिति में है। इस कारण आंगनवाड़ी भवन में ही प्राथमिक शाला संचालित होती है। दो फरवरी 26 सोमवार को दोपहर 03:30 बजे कंचनबाई आंगनवाड़ी भवन से लगभग 50 मीटर दूर बने हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं और मृतका के दोनों बच्चे पास ही खेल रहे थे। उसी समय मधुमक्खियों ने मृतका पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए मृतका कंचनबाई ने आंगनवाड़ी भवन की ओर दौड़ लगाई। इस कारण मधुमक्खियां भवन की ओर आने लगीं। उस समय आंगनवाड़ी में प्रतिदिन की तरह प्राथमिक शाला संचालित हो रही थी। तब शिक्षिका मंगला मालवीय द्वारा शाला में मधुमक्खियों को आता देख तत्काल शाला में पढ़ रहे 20 बच्चो को दरी व तिरपाल से ढंक दिया, जिससे कि बच्चे सुरक्षित रहें। दोपहर 3:30 बजे कोई भी आंगनवाड़ी केंद्र का बच्चा वहां पर उपस्थित नहीं था बल्कि शाला संचालित हो रही थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता मेघवाल एवं सहायिका विद्या मेघवाल ग्राम में कुपोषित बच्चे के घर गृहभेंट के लिए गई हुई थीं। घटना के बाद शिक्षिका मंगला मालवीय द्वारा मृतका के परिजन को घटना की सूचना दी और तत्पश्चात मृतका द्वारा वहां से घर की ओर प्रस्थान कर लिया गया। आंगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति का समय दोपहर एक बजे तक ही निर्धारित है और उक्त समय प्रतिदिन की तरह प्राथमिक शाला आंगनवाड़ी भवन में संचालित हो रही थी।

कलेक्टर ने सीएम को करवाया अवगत, शाम को जारी हो गई पोस्ट—
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के अथक प्रयासों से मृत महिला व उनके बच्चों को आख़िरकार न्याय मिल गया। सीएम मोहन यादव ने X पर जानकारी दी कि मृत महिला के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगा। बताया जा रहा है कि कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने इस मामले में विशेष रुचि दिखाकर सुबह से राज्य स्तर पर को-ऑर्डिनेट कर इस मामले में अंतिम मोहर लगवाने का काम किया है। जो भी कहानी हो, जो भी हकीकत हो, वह सब अपनी जगह, लेकिन कलेक्टर चंद्रा ने यह साफ कर दिया कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: शाहजहांपुर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने की कार्रवाई

05 Feb 2026

कुरुक्षेत्र में समाधान शिविर में लगी शिकायतों की कतार, 60 फीसदी लोग बिना समाधान के बैरंग लौटे घर

05 Feb 2026

कैथल में समाधान शिविर में आश्वासनों का दौर, राशन और पेंशन कटने के मामले अधिक

05 Feb 2026

सोनीपत में राहुल गांधी से खफा भाजपाइयाें ने किया पुतलादहन, बड़ौली बोले-माफी मांगे कांग्रेस नेता

05 Feb 2026

संगीतमय भागवत कथा के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया हिस्सा

05 Feb 2026
विज्ञापन

Sirmour: पांवटा साहिब में कल से शुरू होगा सिरमौर कबड्डी लीग सीजन-2

05 Feb 2026

जयकारों से गूंज रही श्री लोधेश्वर महादेव की नगरी, बाराबंकी में कांवरियों ने बताई भोलेनाथ की महिमा

05 Feb 2026
विज्ञापन

अयोध्या में तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर, उन्नत किस्मों का प्रदर्शन

05 Feb 2026

Hamirpur: हमीरपुर में 33 मुख्य शिक्षक केंद्रीय मुख्य शिक्षक पद पर पदोन्नत, आदेश जारी

Hamirpur: नशा विरोधी अलख जगाएगी उपमंडल स्तरीय समिति

Video: चाइनीस मांझे के खिलाफ शहर भर में तीन दिन तक चले चेकिंग अभियान

05 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताईं केंद्रीय बजट की विशेषताएं

05 Feb 2026

Hamirpur: विवेक कटोच बोले- स्वार्थी राजनीति के कारण हिमाचल के हितों से समझौता दुर्भाग्यपूर्ण

मनरेगा को बहाल किए जाने को लेकर कांग्रेस का धरना, VIDEO

05 Feb 2026

दो साल में तीन बार बदला अस्पताल का स्थान, टीम के पहुंचने से पहले बंद हो गया चिकित्साल; VIDEO

05 Feb 2026

जिला बचत अधिकारी के विरोध में अभिकर्ताओं ने किया धरना, VIDEO

05 Feb 2026

कानपुर: बिरहर गांव में जुए के अड्डे पर छापेमारी; पुलिस ने घेराबंदी कर आठ जुआरियों को दबोचा

05 Feb 2026

कानपुर के भीतरगांव में शिवरात्रि की दस्तक, झारखंडेश्वर धाम में शुरू हुआ मेकओवर

05 Feb 2026

कानपुर: भीतरगांव में बंबा कटने से 50 बीघे गेहूं की फसल डूबी, सिंचाई विभाग की डाट ने डुबोई किसानों की मेहनत

05 Feb 2026

Video: अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ आवाज उठाएं जनप्रतिनिधि

05 Feb 2026

Video: निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने दिए राजनीति में उतरने के संकेत, जानिए क्या कहा

05 Feb 2026

रायबरेली में इंस्टाग्राम प्यार के चक्कर में चार बच्चों और पति को छोड़ फुर्र हो गई महिला

05 Feb 2026

अमेठी में बीजेपी जिलाध्यक्ष और बीएलओ विवाद पर सियासत गरमाई, सपा ने लगाए गंभीर आरोप

05 Feb 2026

भिवानी के लोहारू में 90वां महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया

05 Feb 2026

VIDEO: पिथौरागढ़ में डीएम ने मारा विभिन्न कार्यालयों में छापा, मची अफरा-तफरी

05 Feb 2026

पानीपत में पटवारी और कानूनगो तीन दिन की हड़ताल के बाद तहसीलदार हड़ताल पर गए

05 Feb 2026

Kaushambi - अमरूद व दूध से मिलेगी पहचान, कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर से मिलेगा नया बाजार

05 Feb 2026

एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शासकीय अधिवक्ताओं के विरुद्ध की नारेबाजी

05 Feb 2026

Prayagraj - संविधान दिवस कार्यक्रम में विधायक पल्लवी ने की शिरकरत, जोरदार तरीके से हुआ स्वागत

05 Feb 2026

Manali: साक्षी ठाकुर ने स्कीइंग में जीता स्वर्ण, सोलंगनाला में स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता शुरू

05 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed