बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Teenager stabbed to death at farm amidst dispute over encroachment on government land; brother father injured

Ratlam: सरकारी जमीन के विवाद में किशोर की हत्या, पिता-भाई पर भी जानलेवा हमला; सात आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 06:56 PM IST
Teenager stabbed to death at farm amidst dispute over encroachment on government land; brother father injured
रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कागलीखोरा में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत पर काम कर रहे 17 वर्षीय लक्ष्मण मचार की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना में उसके पिता बादरिया मचार और भाई नारायण मचार भी लाठी और पत्थरों से हमले में घायल हो गए। बाजना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लक्ष्मण, उसका भाई नारायण और पिता बादरिया मचार खेत पर अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे थे। लक्ष्मण बैलों से खेत जोत रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पिता और भाई बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी और पत्थरों से हमला किया। इसी बीच एक आरोपी ने चाकू से लक्ष्मण के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बाजना थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल और एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाजना के सरकारी अस्पताल भेजा गया। सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि सरकारी जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से तनाव था। इसी रंजिश के चलते लक्ष्मण की हत्या की गई। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

पढ़ें: राजधानी में दाखिल होने से पहले सीएम हाउस की सुरक्षा सख्त, हर रास्ते पर पुलिस की नजर

मृतक के पिता बादरिया मचार ने पुलिस को बताया कि आरोपी रमेश पिता रावजी मचार, जोतिया पिता मोहन मचार, पंकज पिता जीता मचार, विकास पिता दारजी मचार, राजू पिता गौतम मचार, माईकल पिता मोहन मचार और मोहन पिता वेस्ता मचार खेत पर पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर लक्ष्मण के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान रमेश ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। जब उन्होंने और नारायण ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी और पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया।

बादरिया मचार के अनुसार, वन विभाग की जमीन को लेकर आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई। आरोपियों ने जाते समय धमकी भी दी कि यदि वन विभाग की जमीन पर कब्जे की बात आगे बढ़ाई तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मार देंगे।

मृतक के चचेरे भाई सुरेश मचार ने बताया कि उनके परिवार को संबंधित जमीन का पट्टा मिला हुआ है और वर्ष 2006 से वे उस पर खेती कर रहे हैं। पास की वन विभाग की जमीन को लेकर भी उनका दावा है। आरोप है कि रमेश और उसके साथी उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को भी आरोपी ग्राम पंचायत के एक प्रतिनिधि के साथ आए थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें वहां से भगा दिया था। मंगलवार को आरोपी दोबारा आए और लक्ष्मण पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: चलती ट्रेन से युवक को फेंका, बहन से छेड़खानी; प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस मामले की जांच करेगी ये टीम

28 Jul 2026

अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित, सीएम डैशबोर्ड में 34वें से 17वें स्थान पर पहुंची रामनगरी

28 Jul 2026

VIDEO: डिप्टी एसएस पिटाई कांड, आक्रोश अभी थमा नहीं...जांच रिपोर्ट की जाए सार्वजनिक, रेलवे कर्मचारी संघ ने उठाई ये मांग

28 Jul 2026

Transport Issue: ऊना बस स्टैंड में चार्जिंग स्टेशन कम, इलेक्ट्रिक बसें ज्यादा; गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी

28 Jul 2026

बरवाला में तेज बरसात से खिले किसानों के चेहरे, गलियों में जलभराव

28 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर में बदहाल नानामऊ मार्ग: गहरे गड्ढों और बारिश के कारण आवागमन दुश्वार

28 Jul 2026

Una News: उफनते नाले में बह गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

28 Jul 2026
विज्ञापन

रोहतक में जिला स्तरीय स्पर्धा में खिलाड़ी ने दिखाई प्रतिभा

28 Jul 2026

Kangra: रैत की स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, ऑनलाइन बढ़ेगी उत्पादों की पहचान और बिक्री

28 Jul 2026

Bilaspur: गो संरक्षण और गो तस्करी पर रोक की मांग, कहलूर एक्टिविस्ट ग्रुप ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

28 Jul 2026

दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद समेत एनसीआर में झमाझम बरसे बदरा

28 Jul 2026

कानपुर: अमर उजाला की पहल; छात्राओं ने जूही थाने का किया भ्रमण, पुलिस ने बताए सुरक्षा के उपाय

28 Jul 2026

छितरौली की बेटी शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ में पैरा एथलेटिक्स गोल्ड जीता

हाथरस में जमकर बरसे काले बादल

28 Jul 2026

कानपुर: चलती ट्रेन से गिरकर सीएनसी ऑपरेटर युवक की मौत

28 Jul 2026

अलीगढ़ में काली घटा के बाद हुई झमाझम बारिश

28 Jul 2026

Weather Update: नाहन में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, घनी धुंध ने बढ़ाई पहाड़ों की खूबसूरती

28 Jul 2026

कानपुर: सावन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, परमट मंदिर का किया निरीक्षण

28 Jul 2026

Hamirpur: पहली तेज बारिश में बह गई बस्सी-तत्ताहर मार्ग की अस्थाई सड़क, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद JJP का हमला, दिग्विजय चौटाला बोले- हरियाणा पेपर लीक में अव्वल

VIDEO: काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 53 मेधावियों को राज्यपाल ने दिया 82 पदक

28 Jul 2026

हाथरस में दिन में छाया अंधेरा, बादल घिरने से बदला मौसम

28 Jul 2026

इटावा: खेत जा रहे अधेड़ पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

28 Jul 2026

लखनऊ के शक्ति भवन में बिजली संविदा कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

28 Jul 2026

अमृतसर में संयुक्त कर्मचारी मंच की बैठक, 7 अगस्त को चंडीगढ़ में महारैली का एलान

28 Jul 2026

कानपुर: नानामऊ मार्ग गड्ढों में तब्दील, बारिश में ग्रामीणों का निकलना हुआ मुश्किल

28 Jul 2026

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक

नोएडा: स्कूली बच्चों ने महिला थाने में जाना पुलिस का काम

28 Jul 2026

यूपी के इन 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

28 Jul 2026

Mandi-Kullu Highway: ₹228.75 करोड़ से झलोगी से कुल्लू तक हाईवे होगा सुरक्षित, एनएचएआई ने शुरू किया काम

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed