सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   CM Dr. Mohan Yadav unveiled the world's tallest Bhairava statue and announced projects worth over Rs 340 crore

Rewa: सीएम यादव ने किया विश्व की सबसे लंबी भैरव प्रतिमा का अनावरण, 340 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 07:45 PM IST
CM Dr. Mohan Yadav unveiled the world's tallest Bhairava statue and announced projects worth over Rs 340 crore
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने ग्राम खामडीह में स्थित भैरवनाथ बाबा मंदिर का लोकार्पण किया, जहां विश्व की सबसे लंबी शयन मुद्रा में स्थापित भैरव बाबा की प्रतिमा विराजमान है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह मंदिर आस्था, कला और इतिहास का अद्भुत संगम बनकर उभरा है।

करीब 9 मीटर लंबी और लगभग 4 मीटर चौड़ी यह विशाल प्रतिमा देश ही नहीं, बल्कि विश्व में अपनी तरह की अनूठी मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने मंदिर लोकार्पण के पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 करोड़ 23 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विंध्य क्षेत्र प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध शिल्प परंपरा के लिए जाना जाता है। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैमोर पर्वत श्रृंखला की गोद में स्थित यह भैरवनाथ प्रतिमा कल्चुरी कालीन स्थापत्य और मूर्तिकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। माना जाता है कि 10वीं–11वीं शताब्दी में एक ही विशाल काले बलुआ पत्थर को तराशकर इस प्रतिमा का निर्माण किया गया था। वर्षों तक खुले आसमान के नीचे स्थित रहने के बाद अब एलएडी योजना के अंतर्गत इसके चारों ओर दो मंजिला भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, आठ दुकानें तथा अन्य सहायक संरचनाएं भी विकसित की गई हैं।

पढ़ें: लैंगिक अपराध मामले में तत्कालीन एसडीएम दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

शयन मुद्रा में अंकित भैरवनाथ की चतुर्भुज प्रतिमा में रौद्रता और शांति का अद्भुत संतुलन दिखाई देता है। त्रिशूल, रुद्राक्ष माला, सर्प और बीज-फल जैसे प्रतीक सृष्टि, संहार, भक्ति और उर्वरता के भाव को दर्शाते हैं, जो इस प्रतिमा को आध्यात्मिक दृष्टि से और भी विशिष्ट बनाते हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात दी। उन्होंने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के विस्तारीकरण का भूमिपूजन किया। 322 करोड़ रुपये की लागत से संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का विकास किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत कैंसर अस्पताल सहित 15 नई चिकित्सा इकाइयों का निर्माण होगा, जिससे रीवा और पूरे विंध्य क्षेत्र के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली: मैराथन सर्जरी में फुटबॉल के आकार का निकाला ट्यूमर

31 Jan 2026

VIDEO: एटा रोडवेज बस स्टैंड पर छात्रा को बुर्का पहना रहा था युवक, लोगों ने बना लिया वीडियो; पुलिस ने दबोचा

31 Jan 2026

VIDEO: स्कूलों में स्वच्छता पर जोर, छात्राओं के लिए अलग शौचालय और सेनेटरी पैड की व्यवस्था

31 Jan 2026

Faridabad: सूरजकुंड मेले में हरियाणा का बना अपना घर लोगों को कर रहा आकर्षित

31 Jan 2026

VIDEO: फरिहा–जसराना मार्ग पर मछरिया गांव के पास रात में ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

31 Jan 2026
विज्ञापन

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट के यूजीसी नियम पर निर्णय का स्वागत, जानें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने क्या कहा

31 Jan 2026

Video: नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन अवध प्रांत की भारत नेपाल सीमा पर स्वारथ्य के महाकुंभ के बारे में दी जानकारी

31 Jan 2026
विज्ञापन

Video: इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट में बने बूथ पर एसआईआर की प्रक्रिया चल रही

31 Jan 2026

Kota News: PWD ठेकेदार से मांगी 2 लाख की रंगदारी, टेंडर में ‘कट’ की डिमांड, गैंगस्टर की धमकी देकर ऐंठे पैसे

31 Jan 2026

VIDEO: राष्ट्रीय जालमा संस्थान में आधुनिक तकनीक से कुष्ठ रोग पर काबू, इलाज से ठीक हो रहे मरीज

31 Jan 2026

VIDEO: आगरा सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं लाशें

31 Jan 2026

VIDEO: आगरा अर्बन सेंटर महायोजना-2041 को मंजूरी, 58 गांवों की जमीनों के भाव छुएंगे आसमान; नक्शा हुआ जारी

31 Jan 2026

गोंडा में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च, एसपी ने लिया क्षेत्र का जायजा

31 Jan 2026

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, देखें रिपोर्ट

31 Jan 2026

बलरामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोपी दो परियोजना बाबू और बिचौलिया भेजे गए जेल

31 Jan 2026

Ranchi में सो रहा प्रशासन?9 दिन से दो मासूम लापता..पुलिस जांच पर उठे सवाल..जानें क्या है पूरा मामला?

31 Jan 2026

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना चौथे दिन भी जारी

31 Jan 2026

Lohaghat: मडलक में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में 473 ग्रामीणों को मिला लाभ

31 Jan 2026

VIDEO: लोहाघाट में होली रंग महोत्सव में भाग लेने से पहले अभ्यास करती महिला होलियार

31 Jan 2026

VIDEO: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाया नवाचार

31 Jan 2026

Meerut: जीआईसी में एसआईआर फॉर्म भरवाने उमड़ी भीड़, बिना बिजली मोबाइल टॉर्च में चला काम

31 Jan 2026

Udhampur: उधमपुर में 'मध्यस्थता 2.0; पर जागरूकता कार्यक्रम, जनता को दिया विवाद समाधान का ज्ञान

31 Jan 2026

Jammu: पटनीटॉप में बर्फबारी और सैलानियों की उमंग, कारोबारियों के चेहरे खिले

31 Jan 2026

Udhampur: उधमपुर के गांवों में घर-घर कानूनी जागरूकता, मध्यस्थता 2.0 और बाल अधिकारों पर जोर

31 Jan 2026

Jammu: सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता रैली, एसएमजीएस अस्पताल के डॉक्टर्स और छात्रों ने लिया हिस्सा

31 Jan 2026

Kathua: कठुआ के छात्रों के लिए शिक्षा में नया अध्याय, गोदरेज की CSR पहल

31 Jan 2026

VIDEO: आर्य महासम्मेलन में वैदिक संस्कृति संरक्षण पर जोर

31 Jan 2026

कानपुर: अशोक नगर में उखड़ गई इंटरलॉकिंग की ईंटें, ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चलना हुआ दूभर

31 Jan 2026

कानपुर: मंधना-बिठूर में जनवरी के आखिरी दिन कोहरे का जबरदस्त हमला, हाईवे पर जीरो विजिबिलिटी से रेंगते रहे वाहन

31 Jan 2026

कानपुर: कल्याणपुर में मौत को दावत दे रहा खुला नाला; पुराना शिवली रोड पर डेंजर जोन बना रिहायशी इलाका

31 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed