सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: Faith Meets Healthcare, Modern Primary Health Centre to Begin at Kubreshwar Dham

MP: शिवभक्तों के लिए राहत, कुबरेश्वरधाम में खुलेगा सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, जानें कौन-कौन सी सुविधाएं रहेंगी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 07:08 PM IST
MP NEWS: Faith Meets Healthcare, Modern Primary Health Centre to Begin at Kubreshwar Dham
सीहोर जिले में स्थित देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक कुबरेश्वरधाम अब केवल आध्यात्मिक शांति का ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा का भी मजबूत केंद्र बनने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की पहल पर मंदिर परिसर में सर्वसुविधायुक्त आधुनिक प्राथमिक चिकित्सालय की शुरुआत रविवार से की जा रही है। यह चिकित्सालय पंडित मिश्रा के पिताश्री स्वर्गीय पंडित रामेश्वर दयाल मिश्रा की स्मृति में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को त्वरित और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

आईसीयू से एम्बुलेंस तक, हर सुविधा एक ही परिसर में
अब तक कुबरेश्वरधाम में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार केंद्र और 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन नए प्राथमिक चिकित्सालय के शुभारंभ के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और व्यापक हो जाएगा। आधुनिक चिकित्सालय में आईसीयू, जनरल ओपीडी, बेड सुविधा, अनुभवी डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की गई है। आपातकालीन परिस्थितियों में 24/7 एम्बुलेंस सेवा तुरंत सहायता प्रदान करेगी, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कुबरेश्वर महादेव के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता को लंबे समय से महसूस किया जा रहा था। यह चिकित्सालय न केवल श्रद्धालुओं, बल्कि आसपास के ग्रामीणों के लिए भी वरदान साबित होगा। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अब लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां बीपी, शुगर और अन्य आवश्यक जांच मौके पर ही निशुल्क की जाएंगी तथा दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण होगा।

भविष्य में और होगा विस्तार
भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि यह चिकित्सालय भविष्य में और अधिक विस्तारित किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। विठलेश सेवा समिति के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जरूरतमंद व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य सेवा पहुंचे।

ये भी पढ़ें- MP: सीधी में मिला रहस्यमयी जीवाश्म, 12 मीटर लंबी हड्डियां व बड़े-बड़े दांतों की क्या है कहानी? कहां हैं अधिकारी

सेवा के साथ आध्यात्मिक संदेश
इस अवसर पर पंडित मिश्रा ने भगवान शिव के ध्यान मंत्र “श्री शिवाय नमस्तुभ्यं” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और आत्मशुद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि जैसे यह मंत्र मन को शांति देता है, वैसे ही यह चिकित्सालय शरीर को आरोग्य प्रदान करेगा। नियमित मंत्र जाप से मानसिक शांति और जीवन की कठिनाइयों से उबरने की शक्ति मिलती है।

आस्था और सेवा का अनूठा संगम
रविवार 8 फरवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। कुबेरेश्वरधाम में चिकित्सा सुविधाओं का यह विस्तार आस्था और सेवा का अनूठा उदाहरण है, जहां भगवान शिव की कृपा के साथ मानव सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। यह चिकित्सालय आने वाले समय में हजारों लोगों के जीवन में स्वास्थ्य और विश्वास का नया उजास लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

video: हिंदी मीडिया सेंटर हुसडिया चौराहा गोमतीनगर में लोक जीवन फाउण्डेशन की ओर से दो दिवसीय “आरोग्य पाकशाला”

07 Feb 2026

video: मोहम्मद शाहिद स्टेडियम में ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता

07 Feb 2026

video: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित में मैंनफेस्ट वर्चस्व कार्यक्रम, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने कही ये बात

07 Feb 2026

video: एबीवीपी के छात्रों ने प्रोक्टियल टीम के प्रोफेसर को मारा धक्का

07 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: गोला में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

07 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम...दिया पर्यावरण संरक्षा का संदेश

07 Feb 2026

लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले की सुरक्षा बड़ी, ड्रोन से शुरू हुई रियल टाइम निगरानी

07 Feb 2026
विज्ञापन

Video: विरोध के बीच एचपीयू परिसर से अवैध ढाबे हटाए, संचालकों व पुलिस में धक्का-मुक्की

07 Feb 2026

Pratapgarh News- हाईवे पर अमेठी के सराफ से तीन किलो चांदी और नाै लाख नकदी की लूट

07 Feb 2026

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

07 Feb 2026

चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में श्री सुखमणि साहिब के पाठ

धूप छांव से बढ़ी गलन, ठंड का हो रहा एहसास

07 Feb 2026

5 सूत्री मांगो को लेकर रसोईया ने सौंपा पत्रक

07 Feb 2026

एसएसबी के डीजी ने किया सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण

07 Feb 2026

गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

07 Feb 2026

'भवन निर्माण काम में बाधा डालने और जान से मारने की दे रहे धमकी', डीएम को सौंपा ज्ञापन

07 Feb 2026

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं मिली कार्यक्रम की अनुमति, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

07 Feb 2026

दुकानदार से विवाद में पहुंचे मेडिकल कॉलेज के छात्र

07 Feb 2026

रोहकर में गोशाला महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

07 Feb 2026

चालक ने ही बेचा था सरिया समेत ट्रक, गिरफ्तार हुआ तो खुला खेल

07 Feb 2026

फार्म सात में गडबड़ी करने वालों पर दर्ज कराए केस

07 Feb 2026

सपा जिलाध्यक्ष पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने लगा लगाया आरोप, सीओ से की मुलाकात

07 Feb 2026

एपी बांध व सड़क के चौड़ीकरण का काम चालू, मिलेगी मजबूती

07 Feb 2026

अयोध्या में पहली पाली में 4840 अभ्यर्थियों ने दी सीटेट की परीक्षा

07 Feb 2026

फतेहाबाद के टोहाना में चंडीगढ़ रोड पर भीषण हादसा, बाइक का संतुलन बिगड़कर हवा में उछली; 44 वर्षीय राकेश गंभीर घायल

07 Feb 2026

Shahjahanpur: हजरत शहीद दादा मियां के उर्स का समापन, आरिफ-शाहबाज के कलामों पर झूम उठे युवा

07 Feb 2026

Ujjain News: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण, पांच पीर बाबा मजार के आसपास से नगर निगम ने की कार्रवाई

07 Feb 2026

अलीगढ़ पुलिस ने दबोचे 12 साइबर ठग, एसपी साइबर क्राइम अमृत जैन ने दी ठगी करने के तरीके की जानकारी

07 Feb 2026

अलीगढ़ पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों से किए 12 साइबर ठग गिरफ्तार

07 Feb 2026

मंडी: जगदीश रेड्डी बोले- एनडीए सरकार हिमाचल को कर रही कमजोर

07 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed