बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: 10 Lakh Devotees Join Guru Purnima Celebrations at Kubereshwar Dham, Sehore

Guru Purnima 2026: एक किलोमीटर लंबी कतारें, लाखों श्रद्धालु और गुरु कृपा का दिव्य संगम बना कुबेरेश्वरधाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 08:30 PM IST
Sehore news: 10 Lakh Devotees Join Guru Purnima Celebrations at Kubereshwar Dham, Sehore

सीहोर स्थित कुबेरेश्वरधाम में आयोजित छह दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव बुधवार को भक्ति, श्रद्धा और सेवा के अभूतपूर्व संगम के साथ संपन्न हो गया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पिछले 6 दिन में देशभर से पहुंचे लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन, गुरु दर्शन, सत्संग और गुरु दीक्षा में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। महोत्सव के अंतिम दिन धाम में एक किलोमीटर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन किए, जबकि पूरा परिसर हर-हर महादेव और जय गुरुदेव के जयघोष से गूंजता रहा।

एक किलोमीटर लंबी कतारों में श्रद्धालुओं ने किए गुरु दर्शन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब कुबेरेश्वरधाम पहुंचना शुरू हो गया था। गुरु पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालु घंटों तक कतारों में खड़े रहे। धाम परिसर में लगभग एक किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे अनुशासन के साथ दर्शन कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा: सीएम मोहन यादव ने रविदास महाराज की चरण पादुका को किया नमन, बताई गुरुओं की महिमा

सच्चा गुरु वही, जिसका जीवन समाज के लिए प्रेरणा बने : पंडित प्रदीप मिश्रा
अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि सच्चा गुरु वही होता है जिसका जीवन, आचरण और व्यवहार समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। उन्होंने कहा कि परमात्मा से बड़ा हितैषी कोई नहीं है और भगवान ही समस्त सृष्टि के वास्तविक गुरु हैं। उन्होंने माता पार्वती द्वारा भगवान शिव को गुरु स्वीकार करने का उल्लेख करते हुए गुरु परंपरा का महत्व बताया और कहा कि कुबेरेश्वरधाम आने वाला प्रत्येक भक्त केवल शिव का भक्त है।

चार गुरु बनाते हैं जीवन को संस्कारित और सफल
अपने प्रवचन में पंडित मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में माता, पिता, शिक्षक और सद्गुरु चार ऐसे गुरु हैं, जिनके मार्गदर्शन से जीवन संस्कारित, सफल और सार्थक बनता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि किसी भी व्यक्ति को गुरु बनाने से पहले उसके जीवन, व्यवहार और आचरण को अवश्य परखें, क्योंकि गलत मार्गदर्शन जीवन में भ्रम और भटकाव पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें- गुरुपूर्णिमा: श्री दादाजी दरबार में दर्शन करने उमड़े लाखों भक्त, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, पग-पग पर चल रहे भंडारे

देवर्षि नारद के प्रसंग से दिया गुरु महिमा का संदेश
प्रवचन के दौरान उन्होंने देवर्षि नारद और भगवान विष्णु का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के निर्देश पर नारद जी ने पृथ्वी पर सबसे पहले मिले मछुआरे से गुरु मंत्र ग्रहण किया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि सच्चा ज्ञान किसी भी माध्यम से प्राप्त हो सकता है और सद्गुरु मनुष्य को 84 लाख योनियों के बंधन से मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं।

25 क्विंटल नुक्ति का भोग, हजारों सेवादारों ने निभाई सेवा
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लगभग 25 क्विंटल नुक्ति का भोग अर्पित किया गया। विठलेश सेवा समिति के पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित हजारों सेवादारों ने श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की। भोजन, पेयजल, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा सहायता और श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन की व्यवस्थाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संचालित की गईं।

व्यासपीठ से पंडित प्रदीप मिश्रा ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस, रेल विभाग, निजी अस्पतालों की चिकित्सा टीम, विठलेश सेवा समिति के हजारों सेवादारों तथा समाचार कवरेज करने वाले पत्रकारों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वय और सेवा भावना के कारण लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा।

रेलवे की विशेष व्यवस्था से श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीहोर रेलवे स्टेशन पर 10 अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव दिया गया। इससे देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिली। रेलवे ने आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त स्टॉपेज की व्यवस्था की है।

 
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा भक्ति का महासागर
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा भक्ति का महासागर
 
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा भक्ति का महासागर
कुबेरेश्वरधाम में लगी लंबी-लंबी कतारें। 
 
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा भक्ति का महासागर
कुबेरेश्वरधाम में दूर-दूर से पहुंचे भक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रोहतक में गौड़ संस्था के सदस्यों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की उठाई आवाज

29 Jul 2026

फतेहाबाद के टोहाना में बीओबी के बीसी पॉइंट में हुई चोरी, 10 हजार से ज्यादा का सामान ले गए चोर

29 Jul 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में 6 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज वार्निंग, नैरोगेज ट्रेन सेवा बंद

नोएडा में झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत

29 Jul 2026

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - डीएम बोले- बड़े सपने ही दिलाते हैं बड़ी कामयाबी

29 Jul 2026
विज्ञापन

बेअदबी कानून में संशोधन पर पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त को सौंपा जवाब

29 Jul 2026

VIDEO: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हाईवे पर वाहनों की गति सीमा लागू, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

29 Jul 2026
विज्ञापन

15 मिनट की बारिश में डूबा जगराओं, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

29 Jul 2026

नंगल टाउनशिप के वाटरफाॅल को मिलेगा नया स्वरूप

Mandi Protest: नेरचौक बाजार में कांग्रेस की रैली, पेपर लीक और कंगना रनौत के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

29 Jul 2026

उरई नगर पालिका में हाईवोल्टेज ड्रामा, जांच करने पहुंचे एसडीएम रिंकू सिंह राही और ईओ के बीच नोकझोंक

29 Jul 2026

Video: कार्यभार संभालते ही पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा का एक्शन प्लान, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस

29 Jul 2026

Video: सरोजिनीनगर के साइन सेंटर में पसीना बहा रहे भारतीय कुश्ती टीम के खिलाड़ी, प्रतियोगिताओं की तैयारी तेज

29 Jul 2026

Video: मेहंदी घाट पीपे का पुल टूटने से नाव बनी सहारा, नए पुल के पूरा होने तक बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

29 Jul 2026

Bilaspur News: औहर पंचायत के उपप्रधान पर SC/ST एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने एसपी से लगाई गुहार

29 Jul 2026

VIDEO: भकरी घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा युवक, गोताखोरों का रेस्क्यू जारी

29 Jul 2026

VIDEO: कस्तूरबा विद्यालय में फंदे से लटकी मिली 10वीं की छात्रा, लाश की हालत देख कांप गया स्टाफ; पुलिस जांच में जुटी

29 Jul 2026

मनकुआं में चोरी गई छह भैंसों में से तीन बरामद, ग्रामीणों ने एक आरोपी पकड़कर पुलिस को सौंपा

29 Jul 2026

आईआईटी कानपुर की फैकल्टी से जुड़ा मामला, प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस की शरण में पहुंचीं प्रोफेसर

29 Jul 2026

श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में भी कल पंजाब बंद की काॅल

VIDEO: गुरु पूर्णिमा पर काशी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़

29 Jul 2026

VIDEO: उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

29 Jul 2026

Video: राजधानी में घर में खेलते-खेलते बाल्टी में गिरा छह माह का मासूम, मौत

29 Jul 2026

अमर उजाला में संवाद, 'इंसानियत सिखाना सिर्फ गुरु का काम'

29 Jul 2026

अमर उजाला फाउंडेशन का जटेपुर उत्तरी में स्वस्थ शिविर, मरीजों ने कराया चेकअप

29 Jul 2026

सड़क के गड्ढों में पानी आवागमन में बढ़ी परेशानी

29 Jul 2026

VIDEO: देर रात लाखों का माल लेकर चंपत हुए चोर, पुलिस ने ईंटों से ढकवाई सेंध

29 Jul 2026

VIDEO: किस तरह बुजुर्गों को जाल में फंसाते हैं शातिर, देखें ये सीसीटीवी; जो जमकर हो रहा वायरल

29 Jul 2026

Hamirpur News: मैहरे में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के होर्डिंग पर फेंकी स्याही, भाजपा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

VIDEO: गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल, 25 से ज्यादा मुस्लिम लोगों ने ली गुरु दीक्षा

29 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed